Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
W 𝕏 f
होम महासमुंद महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, म…
सरपंच से वसूली का आरोप दो गिरफ्तार
सरपंच से वसूली का आरोप दो गिरफ्तार
🔴 BREAKING महासमुंद

महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत

महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत खट्टी की महिला सरपंच अनीता मेहरा ने दो युवकों पर खुद को डिजिटल न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताकर 10 लाख रुपए की अवैध वसूली मांगने और सोशल मीडिया पर छवि खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Jul 2026, 04:27 PM
महासमुंद
जिले से रंगदारी और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खट्टी की महिला सरपंच अनीता मेहरा ने खुद को डिजिटल न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताने वाले दो व्यक्तियों पर 10 लाख रुपए की कथित अवैध वसूली मांगने, धमकाने तथा रकम नहीं देने पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। मामले की लिखित शिकायत महासमुंद थाने में दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

ग्राम सभा के दौरान पहुंचे दो युवक, पत्रकार होने का किया दावा

शिकायत के अनुसार, 24 जून को ग्राम पंचायत खट्टी में आयोजित ग्राम सभा के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे दो युवक बिना अनुमति बैठक में पहुंचे। दोनों ने स्वयं को डिजिटल न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताया। इनमें एक ने अपना नाम मयंक गुप्ता और दूसरे ने मनोज गिरी गोस्वामी बताया। सरपंच का आरोप है कि दोनों ने ग्राम सभा के बीच विकास कार्यों में आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाते हुए जवाब देने का दबाव बनाया और बाद में उन्हें अलग बुलाकर कथित रूप से 10 लाख रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर उनके खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी गई।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, चरित्र पर भी लगाए आरोप

सरपंच का आरोप है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक और झूठी सामग्री प्रसारित की जाने लगी। उनकी तस्वीरों का कथित रूप से बिना अनुमति उपयोग किया गया और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव को उनका पति बताकर उनके चरित्र पर सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ा।

SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर की मांग

महिला सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी, मानहानि तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वे अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि हैं और इस पूरे घटनाक्रम से उनकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है।

दोनों आरोपी भेजे गए जेल 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों मयंक गुप्ता और मनोज गिरी गोस्वामी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही महासमुंद पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें