Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल में, हां…
Pakistan womens team reaches Asia Cup semi-finals(Image Source: Social Media)
Pakistan womens team reaches Asia Cup semi-finals(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल में, हांगकांग को 72 रन से हराकर श्रीलंका से होगी टक्कर

Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। हांगकांग की गेंदबाज जॉयलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
08 Sep 2026, 10:56 AM
दुबई
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।
भारतीय टीम के खिलाफ पिछले मुकाबले में महज 55 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तानी बल्लेबाजी इस मैच में बेहतर नजर आई। हांगकांग के गेंदबाजों के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाज जॉयलीन कौर रहीं। हांगकांग की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज जॉयलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

जॉयलीन कौर ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झकझोरा

उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 19 रन खर्च किए और पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जॉयलीन ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शवाल जुल्फिकार को भी आउट किया। इसके अलावा उन्होंने आयशा जफर, सदफ शमस और इमान फातिमा के विकेट लेकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। 20 वर्षीय जॉयलीन कौर के लिए यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। इससे पहले भारत के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया था। 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम अब 33 विकेट दर्ज हो चुके हैं। हालांकि, जॉयलीन के अलावा हांगकांग के अन्य गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं रहे, जिसके कारण पाकिस्तान 143 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा।

सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा पाकिस्तान

हांगकांग के लिए महिला एशिया कप 2026 का सफर निराशाजनक रहा। टीम अपने तीनों ग्रुप मुकाबले हारकर ग्रुप ए में आखिरी स्थान पर रही। वहीं पाकिस्तान ने तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा। अब सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना ग्रुप बी की नंबर-1 टीम श्रीलंका से होगा। जबकि भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश या यूएई में से किसी एक टीम के साथ होगी। टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों में सभी की नजरें अब सेमीफाइनल की रोमांचक टक्कर पर रहेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें