Thursday, 22 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Womens T20 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, …
India-Pakistan womens cricket match today(Image Source: Social Media)
India-Pakistan womens cricket match today(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Womens T20 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, दुबई में होगा महिला टी20 एशिया कप का बड़ा मुकाबला

Womens T20 Asia Cup: आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है और जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन करना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान की नजर सेमीफाइनल की राह मजबूत करने पर होगी। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।

य
प्रकाशित: 05 Sep 2026, 09:50 AM · अपडेट: 18 Oct 2026, 06:11 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Womens T20 Asia Cup: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज रात महिला टी20 एशिया कप के ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। थाईलैंड और हांगकांग के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। अब टीम की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखते हुए ग्रुप चरण का समापन भी जीत के साथ करने की होगी।

महिला एशिया कप मुकाबला
पाकिस्तान को चाहिए एक अंक

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ की थी। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल दो अंक हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अपने बाकी दो मुकाबलों में से केवल एक अंक हासिल करना जरूरी है। पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकाबला हांगकांग के खिलाफ होगा।

यूएई ने इंडोनेशिया को छह विकेट से हराया

इससे पहले शुक्रवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इंडोनेशिया के बीच मुकाबला खेला गया। यूएई ने इस मैच में इंडोनेशिया को छह विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडोनेशियाई टीम 19.4 ओवर में महज 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में यूएई ने 72 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें