Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी ज…
महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास
महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास
राज्य सरकार

योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक

महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jun 2026, 03:11 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:02 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आज महासमुंद शहर स्थित इनडोर स्टेडियम (संजय कानन के सामने) में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राज्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योगाभ्यास सत्र में विभिन्न आसनों का अभ्यास

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को आज पूरी दुनिया में पहचान मिली है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए और नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बघेल ने विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास किया तथा उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

विधायक, पूर्व विधायक और अन्य वक्ताओं के विचार

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और कार्यक्षमता बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि आज गौरव का दिवस है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व योग कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही हम विकास में अग्रणी रहेंगे और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि योग ऐसी विधा है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। योग से मन शुद्ध एवं मजबूत होता है। जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास की सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे आज दुनिया के 177 देश अपना रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें