Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख की ठ…
झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार
झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार
बिलासपुर

रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख की ठगी, युवक ने की आत्महत्या

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की ठगी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मामा-मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 11:29 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:57 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मस्तूरी क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 1.5 लाख रुपये लिए गए थे। पैसे वापस मांगने पर उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
मामला थाना मस्तूरी क्षेत्र का है। मस्तूरी एसडीओपी डीआर धृतलहरे के अनुसार, मर्ग क्रमांक 40/26 की जांच के दौरान सामने आया कि हिर्री निवासी राहुल साहू (22) ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के लिए अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1.5 लाख रुपये दिए थे। 

झूठे केस में फंसाने का आरोप

जांच में पुलिस को पता चला कि काफी समय बीतने के बाद भी राहुल की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उसने अपने मामा-मामी से दिए गए रुपये वापस मांगे, लेकिन दोनों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उसके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर राहुल को धमकी दी गई कि अगर वह बार-बार रुपये के लिए दबाव बनाएगा तो उसे 376 के मामले में फंसा दिया जाएगा। इस धमकी और मानसिक दबाव से राहुल काफी परेशान हो गया। 

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज 

पुलिस के मुताबिक, मानसिक प्रताड़ना के चलते राहुल ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पाए जाने पर धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल के मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें