Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर तालाब में मिला युवक का शव, सदमे में पत्नी ने उठाय…
तालाब में मिला शव
तालाब में मिला शव
रायपुर

तालाब में मिला युवक का शव, सदमे में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

गोबरा नवापारा में किसान विमल यादव (30) का शव तालाब में मिला। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने 3 साल की बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 07:19 PM · अपडेट: 08 Aug 2026, 03:08 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अभनपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किसानपारा निवासी 30 वर्षीय विमल यादव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि विमल यादव रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव दुलना-पटेवा मार्ग के पास स्थित तालाब में मिला। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। 

पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

मृतक की पहचान विमल यादव के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। विमल यादव की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। पति की मौत से सदमे में आई उसकी पत्नी ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया।

पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि महिला ने धारदार हथियार से खुद और अपनी मासूम बेटी पर हमला कर दिया। इस घटना में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। परिजन विमल यादव की मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जता रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

साक्ष्य जुटा रही पुलिस

पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें