Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार अलर्ट :  जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा पहुंचाने…
अवैध बैटरी कारोबार पर सख्ती का अलर्ट
अवैध बैटरी कारोबार पर सख्ती का अलर्ट
राज्य सरकार

अलर्ट :  जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा पहुंचाने वालों पर सख्ती, राज्यभर में होगी निगरानी 

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य में अवैध रूप से स्क्रैप और प्रयुक्त बैटरियों के संग्रहण, भंडारण, परिवहन तथा व्यापार पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। मंडल ने बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के तहत सभी कारोबारियों को पंजीयन और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 06:32 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:08 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य में अवैध रूप से स्क्रैप एवं प्रयुक्त बैटरियों के संग्रहण, भंडारण, परिवहन, रीसाइक्लिंग और व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों तथा संस्थाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सभी कारोबारी, स्क्रैप डीलर, कबाड़ संचालक, परिवहनकर्ता और अन्य हितधारक अपने संचालन को बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 तथा पर्यावरणीय कानूनों के अनुरूप सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण मंडल के संज्ञान में यह बात आई है कि राज्य के कई क्षेत्रों में बिना वैध पंजीयन, अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के प्रयुक्त एवं स्क्रैप बैटरियों का संग्रहण, भंडारण और क्रय-विक्रय किया जा रहा है। मंडल ने कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम

मंडल के अनुसार बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के तहत प्रयुक्त और अपशिष्ट बैटरियों का संग्रहण, परिवहन, भंडारण और व्यापार केवल अधिकृत एवं पंजीकृत संस्थाओं द्वारा ही किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन, वैध दस्तावेजों का संधारण और खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड का सुरक्षित रखरखाव अनिवार्य है।र्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि खुले स्थानों पर अपशिष्ट बैटरियों का भंडारण, अनधिकृत संग्रहण, पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी अथवा अवैध व्यापार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंडल ने राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में जांच दलों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा तथा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों, फर्मों और संस्थानों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर अभियोजन दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई भी की जा सकती है।मंडल ने सभी संबंधित हितधारकों से अपने संचालन की समीक्षा कर आवश्यक पंजीयन, अनुमति और वैधानिक दस्तावेज तत्काल प्राप्त करने का आग्रह किया है। 

नागरिकों से सहयोग की अपील

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं भी स्क्रैप या अपशिष्ट बैटरियों का अवैध संग्रहण, भंडारण, परिवहन अथवा व्यापार होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना निकटतम क्षेत्रीय कार्यालय या मंडल को देने का आग्रह किया गया है। मंडल का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन, कारोबारी वर्ग और आम जनता की साझी भागीदारी बेहद जरूरी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें