Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आंगनबाड़ी बना प्रेरणा केंद्र : हर घर मूनगा अभियान…
परसकोल में मूनगा पौधरोपण अभियान
परसकोल में मूनगा पौधरोपण अभियान
रायपुर संभाग

आंगनबाड़ी बना प्रेरणा केंद्र : हर घर मूनगा अभियान को मिला ग्रामीणों का साथ

परसकोल गांव में हर घर मूनगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में सहजन के पौधे लगाए गए। जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने मूनगा के पोषण और स्वास्थ्य लाभ बताते हुए ग्रामीणों से घर-घर पौधरोपण व संरक्षण की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 05:28 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:11 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आरंग विकासखंड के सेक्टर रानीसागर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसकोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में "हर घर मूनगा अभियान" के तहत स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की गई। आंगनबाड़ी केंद्र को प्रेरक केंद्र बनाते हुए "मेरा गाँव हरा-भरा, हर घर मूनगा" के संकल्प के साथ सहजन (मूनगा) के पौधों का रोपण किया गया। 
जनपद सदस्य प्रीतम साहू की उपस्थिति में आंगनबाड़ी परिसर में मूनगा के पौधे लगाए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर पोषण का संदेश दिया गया। 

मूनगा से पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा

जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने कहा कि मूनगा परिवार के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक रक्षक की तरह काम करता है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और माताओं के पोषण का प्रमुख केंद्र होता है, इसलिए यहां से शुरू हुई यह मुहिम पूरे गांव के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि मूनगा की पत्तियों, फलियों और फूलों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम के साथ विटामिन-ए और सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के आहार में मूनगा को शामिल करने से कुपोषण दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। प्रीतम साहू ने कहा कि जिस तरह एक पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, उसी तरह घर के आंगन में लगा मूनगा का पौधा पूरे परिवार को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने लोगों से घरों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास मूनगा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। 

मूनगा अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प 

उन्होंने कहा कि इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का रूप देना होगा। एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक मूनगा के पौधे लगाने और उनके नियमित संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल से गांव को हरित और कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें