Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग गंभीर लापरवाही: बिजली लाइन मरम्मत के दौरान करंट ल…
बिजली की चपेट में आया कर्मचारी
बिजली की चपेट में आया कर्मचारी
दुर्ग संभाग

गंभीर लापरवाही: बिजली लाइन मरम्मत के दौरान करंट लगने से मौत

दुर्ग जिले के रिसाली क्षेत्र में गणेश नगर में बिजली लाइन सुधार के दौरान 22 वर्षीय ठेका श्रमिक रोशन कुमार देवांगन करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। घटना के बाद महापौर शशि सिन्हा ने आपात बैठक बुला कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, जबकि नेवई थाना पुलिस ने ठेका कंपनी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 05 Apr 2026, 05:35 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रिसाली इलाके में शनिवार को बिजली लाइन सुधार करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय रोशन कुमार देवांगन के रूप में हुई है, जो रिसाली नगर निगम में अनस्किल्ड लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, गणेश नगर क्षेत्र में बिजली लाइन सुधार का काम चल रहा था। इसी दौरान रोशन देवांगन चालू बिजली लाइन पर काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बचाने की कोशिश 
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि, रोशन कुमार को न तो औपचारिक ट्रेनिंग दी गई थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। बिना सुरक्षा किट और उचित निगरानी के चालू लाइन पर काम कराया जा रहा था।
करवाया जाता है जोखिम भरे काम 
स्थानीय लोगों और निगम कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया है कि, ठेका श्रमिकों से जोखिम भरे कार्य कराए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता।
घटना के बाद रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आपातकालीन बैठक बुला ली है। बताया गया कि गणेश नगर में करंट लगने से हुई ठेका श्रमिक की मौत को लेकर संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और महापौर परिषद के सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
बैठक में ठेकेदार की लापरवाही, सुरक्षा उपकरणों की कमी और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के सख्त पालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
मृतक 

लापरवाही बर्दाश्त नहीं 
महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि, श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर, पुलिस ने भी मामले में लापरवाही के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। नेवई थाना पुलिस ठेका कंपनी, संबंधित अधिकारियों और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें