Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम राजनीति तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के …
तमिलनाडु में हर घंटे बदल रहा राजनीतिक समीकरण
तमिलनाडु में हर घंटे बदल रहा राजनीतिक समीकरण
राजनीति

तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण

तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। टीवीके प्रमुख थलापति विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़े को लेकर स्थिति लगातार बदल रही है। कभी समर्थन के सहारे आंकड़ा 118 तक पहुंचता दिखता है तो कभी घटकर 116 पर अटक जाता है। आईयूएमएल के समर्थन से पीछे हटने और वीसीके की शर्तों ने विजय की राह मुश्किल कर दी है। राज्यपाल की ओर से अब तक सरकार गठन का न्योता नहीं मिलने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

कीर्तिमान नेटवर्क
09 May 2026, 08:21 AM
चेन्नई

तमिलनाडु की राजनीति इस समय पूरी तरह सस्पेंस और जोड़तोड़ के दौर से गुजर रही है। TVK संस्थापक और अभिनेता Thalapathy Vijay  ने सरकार बनाने का दावा तो पेश कर दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद की शपथ अब भी अनिश्चितता में फंसी हुई है। शुक्रवार देर रात तक यह माना जा रहा था कि विजय शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन देर रात राजनीतिक समीकरण अचानक बदल गए। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचना उसके लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। पार्टी के पास 108 सीटें हैं, लेकिन विजय के दो सीटों से चुनाव जीतने के कारण प्रभावी संख्या 107 मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें एक सीट छोड़नी होगी।

समर्थन के खेल में उलझी सरकार गठन की तस्वीर

सरकार बनाने की कोशिश में विजय को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला है। इसके अलावा सीपीआई और सीपीआई(एम) के दो-दो विधायकों ने भी बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया। इन समर्थन के बाद टीवीके का आंकड़ा बहुमत के करीब पहुंच गया और राजनीतिक गलियारों में सरकार गठन की चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि, असली झटका तब लगा जब डीएमके की सहयोगी आईयूएमएल ने टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया। आईयूएमएल के दो विधायक हैं और पार्टी ने साफ कहा कि वह डीएमके गठबंधन के साथ ही बनी रहेगी। पार्टी का कहना है कि वह राज्य में भाजपा को “पिछले दरवाजे” से प्रवेश नहीं करने देगी और किसी स्थिर एवं धर्मनिरपेक्ष सरकार का ही समर्थन करेगी।

आईयूएमएल के इस फैसले के बाद विजय का बहुमत फिर डगमगा गया और आंकड़ा 116 पर अटक गया। ऐसे में सरकार गठन की तस्वीर एक बार फिर धुंधली हो गई।

वीसीके की शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल

इसी बीच खबर आई कि वीसीके ने समर्थन देने पर सहमति जताई है और शनिवार सुबह समर्थन पत्र सौंप सकती है। हालांकि पार्टी ने कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि वीसीके खुलकर समर्थन देती है तो विजय बहुमत का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

राज्यपाल के फैसले पर टिकी निगाहें

थलापति विजय अब तक तीन बार राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार उन्होंने समर्थन पत्रों के साथ सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इसके बाद टीवीके कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया था और शपथग्रहण की तैयारियों की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

लेकिन देर रात बदले घटनाक्रम ने तमिलनाडु की राजनीति को फिर अनिश्चितता में डाल दिया। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय बहुमत साबित कर पाएंगे या तमिलनाडु में सत्ता का यह सस्पेंस अभी और लंबा चलेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें