Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम ग्लैमर द डेविल वियर्स प्राडा 2 : बदलती मीडिया दुनिया और …
AI फोटो
AI फोटो
ग्लैमर Featured

द डेविल वियर्स प्राडा 2 : बदलती मीडिया दुनिया और पहचान की जंग की कहानी

हॉलीवुड फिल्म The Devil Wears Prada के संभावित सीक्वल “द डेविल वियर्स प्राडा 2” में बदलती मीडिया और फैशन इंडस्ट्री की कहानी दिखाई गई है। Anne Hathaway का किरदार एंडी सैक्स अब एक अनुभवी पत्रकार बन चुका है और वह फिर से “Runway” मैगज़ीन में लौटता है, जहाँ उसकी मुलाकात उसकी सख्त बॉस Meryl Streep (मिरांडा प्रीस्टली) से होती है। मैगज़ीन बंद होने की कगार पर है और इसे बचाने के लिए पुरानी सोच और नई डिजिटल सोच के बीच टकराव शुरू होता है। फिल्म दिखाती है कि आज के दौर में कंटेंट से ज्यादा क्लिक, सोशल मीडिया और ट्रेंड्स का महत्व बढ़ गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 May 2026, 03:56 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:20 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हॉलीवुड फिल्म “द डेविल वियर प्राडा 2” एक बार फिर मीडिया, फैशन और बदलती दुनिया की सच्चाई को दिखाती है। यह कहानी बताती है कि आज के समय में अखबार और मैगज़ीन की दुनिया कितनी बदल गई है अब अच्छे कंटेंट से ज्यादा  क्लिक, सोशल मीडिया व्यू और SEO ट्रेंड को महत्व दिया जाता है।

द डेविल वियर प्राडा 2 कहानी 

फिल्म की कहानी में फिल्म की मुख्य किरदार ऐन हैथवे ने  अब एक अनुभवी पत्रकार बन चुकी है, लेकिन उसे फिर से उसी पुरानी फैशन मैगज़ीन “रनवे ” में काम करने का मौका मिलता है। वहाँ उसकी मुलाकात फिर से अपनी पुरानी सख्त बॉस मेरिल स्ट्रीप (मिरांडा प्रीस्टली) से होती है, जो अब भी बहुत मजबूत और प्रभावशाली हैं, लेकिन समय के साथ थोड़ी बदल चुकी हैं। कैसे “रनवे” मैगज़ीन बंद होने की कगार पर पहुंच जाती है और कंपनी को बचाने और बदलने की जिम्मेदारी एंडी और मिरांडा के हाथों में आ जाती है। 
इसी दौरान नए और पुराने विचारों के बीच टकराव शुरू हो जाता है, जहाँ एक तरफ पुराना सिस्टम है और दूसरी तरफ नई सोच वाली पीढ़ी। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे मीडिया की दुनिया में नौकरी का दबाव, बदलाव का डर और पहचान बचाने की लड़ाई लगातार चलती रहती है। कई पुराने रिश्ते बदल जाते हैं, और हर किरदार अपने भविष्य को लेकर संघर्ष करता है।

वर्ल्ड वाइड कलेक्सन 

फिल्म “द डेविल वियर प्राडा 2 ” 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 40–50 मिलियन डॉलर (लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये) की कमाई की, जो इसकी अच्छी ओपनिंग को दर्शाता है । अमेरिका में फिल्म ने पहले दिन करीब 32 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसकी शुरुआत लगभग 3.5 से 5 करोड़ रुपये के बीच रही और दो दिनों में यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। कुल मिलाकर फिल्म को ओवरसीज मार्केट, खासकर यूएस और अन्य अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और तेजी से बढ़ सकती है।

फिल्म में दमदार अभिनय 

हॉलीवुड फिल्म “द डेविल वियर प्राडा 2” में इस बार भी दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलती है, जिसने कहानी को और मजबूत बना दिया है। फिल्म में मेरिल स्ट्रीप एक बार फिर मिरांडा प्रीस्टली के किरदार में नजर आती हैं, जो “रनवे ” मैगज़ीन की सख्त और प्रभावशाली एडिटर हैं। वहीं ऐन हैथवे एंडी सैक्स के रोल में दिखाई देती हैं, जो अब एक सफल पत्रकार बन चुकी हैं और मैगज़ीन को बचाने के लिए वापस लौटती हैं। एमीली ब्लंट एमीली चार्लटन के किरदार में हैं, जो अब फैशन इंडस्ट्री में ऊंचे पद पर पहुंच चुकी हैं और अपने दमदार अभिनय से फिल्म में खास प्रभाव छोड़ती हैं। 
इसके अलावा स्टेनली टुच्ची नाइजल के रूप में मिरांडा के पुराने और भरोसेमंद साथी बने रहते हैं, जबकि सिमोन एश्ले अमारी मारी के किरदार में नई पीढ़ी की सोच और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं। फिल्म में केनेथ ब्राना मिरांडा के पति के रूप में नजर आते हैं, जो उनके निजी जीवन में एक नया पहलू जोड़ते हैं। वहीं बीजे नोवाक जेम्स रविट्ज के रोल में दिखाई देते हैं, जो कंपनी के नए मालिक बनकर “रनवे ” को बदलने की योजना बनाते हैं। कुल मिलाकर, फिल्म की यह स्टार कास्ट कहानी में पुराने अनुभव और नई सोच का बेहतरीन संतुलन पेश करती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

रोचक सच्चाई 

यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि बदलती दुनिया में लोग अपनी नौकरी, पहचान और जगह बचाने के लिए कैसे लड़ते हैं। यह सिर्फ फैशन की कहानी नहीं है, बल्कि आज के मीडिया और कामकाजी दुनिया की सच्चाई भी दिखाती है। द डेविल वियर प्राडा 2 यह संदेश देती है कि दुनिया चाहे कितनी भी बदल जाए, लेकिन अपने काम के लिए मेहनत, समझदारी और हिम्मत बनाए रखना ही असली सफलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें