Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे ठिकानों  पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद ऑपरेशन क्लीन : महासमुंद पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे ठिकानों  पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद ऑपरेशन क्लीन : महासमुंद पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कारोबार दिन विशेष : मां के कदमों में प्यार की झंकार भरने …
चांदी का नया ट्रेंड
चांदी का नया ट्रेंड
कारोबार

दिन विशेष : मां के कदमों में प्यार की झंकार भरने मदर्स डे पर गिफ्ट कीजिए ट्रेंडी चांदी की पायल

मदर्स डे मां के त्याग और प्रेम को सम्मान देने का दिन है। इस खास मौके पर अगर आप अपनी मां को कुछ अनोखा देना चाहते हैं, तो उनकी पसंद की चांदी की पायल एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। जानिए 10 ट्रेंडी और खूबसूरत पायल डिजाइन्स जो इस दिन को और यादगार बना देंगे।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
06 May 2026, 01:34 PM
रायपुर

मई का दूसरा रविवार हर साल एक खास एहसास लेकर मदर्स डे के रूप में आता है। साल 2026 में यह 10 मई को मनाया जाएगा। यह दिन उस अनकहे प्यार, त्याग और समर्पण को नमन करने का मौका है, जो हर मां अपने बच्चों के लिए जीवनभर निभाती है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करना भूल जाते हैं। ऐसे में मदर्स डे एक खूबसूरत अवसर बन जाता है जब उन्हें यह बताने का कि वे हमारे लिए कितनी खास हैं। इस दिन आप उन्हें शब्दों से नहीं, एक भावनात्मक और सोच-समझकर चुने गए तोहफे से भी खुश कर सकते हैं।

अगर आपकी मां को गहनों का शौक है, खासकर पायल पहनना पसंद है, तो इस मदर्स डे चांदी की ट्रेंडी पायल उन्हें गिफ्ट करना एक शानदार आइडिया हो सकता है। पायल एक आभूषण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में यह स्नेह, सौंदर्य और स्त्रीत्व का प्रतीक भी है।

रायपुर में खुल गया है सिल्वर ज्वेलरी की नई दुकान

ट्रेंडी पायल डिजाइन्स जो बन सकते हैं परफेक्ट गिफ्ट -

पोलकी पायल : अगर आपकी मां को रॉयल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो पोलकी जड़ी पायल एक बेहतरीन विकल्प है। ये शादी, त्योहार या खास अवसरों पर बेहद आकर्षक लगती हैं।

मोती वर्क पायल : शादी-ब्याह या बड़े फंक्शन में पहनने के लिए ये डिजाइन परफेक्ट हैं। चौड़ी और भारी पायल क्लासी लुक देती हैं और पारंपरिक पहनावे के साथ खूब जंचती हैं।

घुंघरू वाली पायल : यह सबसे पसंदीदा और सदाबहार डिजाइन है। हल्की-फुल्की झंकार के साथ ये पायल रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी परफेक्ट रहती हैं।

मिनिमलिस्ट पायल : अगर आपकी मां सिंपल और एलिगेंट चीजें पसंद करती हैं, तो पतली और स्लीक पायल उनके लिए आदर्श गिफ्ट हो सकती है।

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर : आजकल ऑक्सीडाइज्ड जूलरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ये पायल इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी आसानी से कैरी की जा सकती हैं।

गिफ्ट से बढ़कर है एहसास

याद रखें, मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा आपका समय और स्नेह है। पायल तो बस एक माध्यम है, असली खुशी उस भाव में छिपी है जिससे आप उन्हें यह देते हैं। इस मदर्स डे, अपनी मां के कदमों में सिर्फ पायल की झंकार ही नहीं, बल्कि अपने प्यार और सम्मान की गूंज भी जोड़ दीजिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें