Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटा रही मृतक की जानकारी हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटा रही मृतक की जानकारी हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग दुर्ग में खाद्य विभाग की कार्रवाई : 32 दुकानों पर…
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम
दुर्ग

दुर्ग में खाद्य विभाग की कार्रवाई : 32 दुकानों पर चालान, ढाबों को दी चेतावनी

दुर्ग जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सघन जांच की। कोटपा एक्ट उल्लंघन पर 32 पान ठेलों और होटलों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि कई ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
08 May 2026, 01:56 PM
दुर्ग

जिले में चल रहे “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को ग्रामीण और शहरी इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 32 पान ठेलों और होटलों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं कई ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए।

औषधि शाखा की टीम ने करंजा भिलाई, जेवरा-सिरसा और समोदा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया। जांच में कई दुकानों और होटलों में कोटपा एक्ट के नियमों का उल्लंघन मिला, जिसके बाद औषधि निरीक्षकों और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 32 जगहों पर चालान काटे।

वहीं खाद्य शाखा की टीम ने पुलगांव के रॉयल खालसा ढाबा, अंजोरा के ठाकरे ढाबा और खन्ना ढाबा, स्टेशन रोड दुर्ग स्थित केडीएम-केडीबी और श्री सांई इंटरप्राईजेस का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली, जबकि साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था में भी लापरवाही नजर आई।

अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिए कि वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ अलग-अलग रखें, रसोई और स्टोरेज क्षेत्र की नियमित सफाई करें और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगली जांच में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक जिले में यह अभियान 11 मई तक लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित, स्वच्छ और मानक गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ पहुंचाना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें