Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग धोखाधड़ी: ‘रकम दोगुनी’ और लोन का झांसा देकर 10 ला…
फाइल फोटो
फाइल फोटो
दुर्ग संभाग

धोखाधड़ी: ‘रकम दोगुनी’ और लोन का झांसा देकर 10 लाख की ठगी

दुर्ग में एक महिला ने रकम दोगुनी करने और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। शिकायत के बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 11:31 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रकम दोगुना और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमे पद्मनाभपुर पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। 
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अलग-अलग लोगों को लालच देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दो धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान रायपुर नाका निवासी लक्ष्मी टाण्डी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला लोगों को कम समय में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने के नाम पे ठगी कर रही थी।
रकम दोगुना करने का झांसा
पहले मामले में सारपल्ली भास्कर नाम के व्यक्ति को 6 महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपी ने उनसे करीब 3 लाख रुपये नगद लिए और 7 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद महिला ने रकम वापस नहीं की और संपर्क करना भी बंद कर दिया।
बैंक खातों की जानकारी आई सामने 
वही एक ओर मामले में कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपी ने लोन पास कराने के नाम पर 10 हजार ऑनलाइन और 50 हजार नगद ले लिए। इसके बाद न तो लोन दिलाया और न ही पैसे लौटाए। ठगी का एहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में ठगी से जुड़े कई लेनदेन और बैंक खातों की जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सुपेला थाना में साल 2024 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद वह लोगों को लालच देकर ठगी कर रही थी। उस समय भी महिला के उपर पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद भी ठगी का यह सिलसिला जारी रहा। अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें