Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › देश › बड़ा फैसला : NEET-UG 2026 दोबारा कराने का ऐलान, छ…
NEET-UG परीक्षा तिथि अपडेट 21 जून री-एग्जाम
NEET-UG परीक्षा तिथि अपडेट 21 जून री-एग्जाम
देश

बड़ा फैसला : NEET-UG 2026 दोबारा कराने का ऐलान, छात्रों को फिर नहीं करना होगा आवेदन

NEET-UG 2026 परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद नई परीक्षा तिथि घोषित की है। 3 मई को आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। NTA ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, पेपर लीक मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच CBI को सौंपे जाने की संभावना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 May 2026, 01:07 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:38 AM
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा की नई तारीख घोषित होने से लाखों छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है। NTA ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए छात्रों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को देशभर में NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 22 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन कई राज्यों से पेपर लीक की शिकायतें सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था और छात्रों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद केंद्र सरकार और NTA पर दोबारा परीक्षा कराने का दबाव लगातार बढ़ता गया।

दोबारा आवेदन करने की नहीं होगी जरूरत

NTA ने अपने बयान में कहा है कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद अब NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार, 21 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों ने 3 मई की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वही अभ्यर्थी सीधे पुनर्परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

पेपर लीक मामले की जांच भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप सकती है। जांच एजेंसियां पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही हैं।

नई तारीख से छात्रों को मिली राहत

इधर, नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब स्पष्ट तारीख आने से तैयारी को नई दिशा मिलेगी। NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट व नोटिस पर भरोसा करने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें