Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई : गांजा के साथ ओडिशा-महाराष्ट्र तस्…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई : गांजा के साथ ओडिशा-महाराष्ट्र तस्करी रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सिंघोड़ा पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में 5 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें सीट के नीचे छिपा गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस ने गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 11:19 AM · अपडेट: 19 May 2026, 11:12 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
थाना सिंघोड़ा पुलिस ने दिनांक 21 अप्रैल 2026 को एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह पूरी कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संभव हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नीलांबर सिंह नेताम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त एवं विवेचना कार्य के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MH49BA2761) पर सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया।
ली गई तलाशी 
कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई एक पीली प्लास्टिक बोरी बरामद हुई, जिसमें लगभग 5 किलोग्राम नमीयुक्त गांजा पाया गया। 
मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 50 के अंतर्गत विधिवत तलाशी एवं जप्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। बरामद मादक पदार्थ का वजन और परीक्षण कर उसे गांजा होने की पुष्टि की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
  • राहुल प्रहलाद कन्नौजे (24 वर्ष), निवासी हुडकेश्वर रोड, नागपुर (महाराष्ट्र)
  • जय देवराव पराते (18 वर्ष 9 माह), निवासी हुडकेश्वर रोड, नागपुर (महाराष्ट्र)
आगे की जांच जारी 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के बौद्ध जिले से लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) तक पहुंचाने जा रहे थे और इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ मिलना था। पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसकी कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे जांच की जा रही है।
सामग्री जब्त 
पुलिस ने मौके से 5 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000), एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज एवं सामग्री जब्त की है। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित की गई है।
सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत विवेचना जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका आगे और पीछे का लिंक क्या है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें