Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भ…
अवैध नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई
अवैध नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़

मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मोहन नगर पुलिस ने 22 अप्रैल को मालवीय नगर स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट के कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद हुए और दो आरोपी—राजेश जैन व शैलेश जैन—को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Apr 2026, 02:02 PM · अपडेट: 06 May 2026, 05:44 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मोहन नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान में चल रहे हुक्का और ई-सिगरेट के अवैध व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला 22 अप्रैल का है, जब पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और ई-सिगरेट की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

छिपाकर रखे थे नशीले पदार्थ 

दुकान पर पहुंचकर पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। दुकान के भीतर प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे गए हुक्का फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, नोजल और चारकोल बड़ी मात्रा में बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यहां केवल बिक्री नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

ये हुए गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजेश जैन (38 वर्ष) और शैलेश जैन (36 वर्ष), दोनों निवासी मालवीय नगर, दुर्ग शामिल हैं। दोनों से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां सामने आईं।

जब्त सामग्री 

बरामद सामग्री में 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और 600 रुपये नकद शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 2 हजार 100 रुपये आंकी गई है।

लंबे समय से कल रहा था कारोबार 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और ई-सिगरेट की अवैध बिक्री कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज करते हुए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 4 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया।

सख्त कार्रवाई 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें