Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश : बैंक कर्मचारी समे…
साइबर ठगी में बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगी में बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश : बैंक कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार, साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीन साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े 1.62 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लोगों से लालच में आकर बैंक खाते या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 04:41 PM
जांजगीर-चांपा
जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) के जरिए संचालित साइबर ठगी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में इन खातों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था। प्रारंभिक जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर अपराधों से जुड़े कुल 1,62,149 रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा हुआ है। 

कमीशन के लालच में खुलवाए जाते थे बैंक खाते 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को 10 से 15 हजार रुपये तक का कमीशन देने का झांसा देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाते से जुड़ी पूरी जानकारी और संचालन साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को सौंप दिया जाता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम जमा करने, ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था, जिससे ठग आसानी से अपनी पहचान छिपा सकें। इस मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास (48) निवासी डोंगाघाट चौक, तपसीद्वार चांपा, अनिल नामदेव उर्फ चेतन (33) निवासी महादेव घाट हटवारा चौक चांपा, राजेश सोनी उर्फ रिंकु सोनी (30) निवासी धोबीपारा चांपा, संदीप सिंह ठाकुर (36) निवासी परशुराम चौक चांपा तथा कमल विरानी (38) निवासी बरपाली चौक चांपा शामिल हैं। 

अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

साइबर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर कमीशन या किसी अन्य लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी को भी न सौंपें। ऐसा करने पर संबंधित खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, क्योंकि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें