Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग रायपुर में टैक्स बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, 9 …
दुकानों में हुई कार्यवाही
दुकानों में हुई कार्यवाही
रायपुर संभाग

रायपुर में टैक्स बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, 9 से ज्यादा दुकानें सील

Raipur में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-10 में अभियान चलाया। इस दौरान 14 बकायेदारों पर कार्रवाई की गई और 9 से अधिक व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 10:34 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले बकायेदारों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन-10 क्षेत्र में अभियान चलाकर 14 बकायेदारों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 9 से ज्यादा व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश और राजस्व अधिकारियों के मार्गदर्शन में जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने रानी दुर्गावती (वार्ड 49), डॉ. राजेंद्र प्रसाद (वार्ड 52), बाबू जगजीवन राम (वार्ड 53), रवींद्रनाथ टैगोर (वार्ड 55) और लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड (56) में सालों से बकाया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की।
नोटिस के बाद कार्रवाई
निगम के अनुसार, सभी बकायेदारों को पहले डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम चेतावनी दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं होने पर सीधे सीलबंदी की कार्रवाई की गई। कई मामलों में मौके पर ही दुकानों और व्यावसायिक परिसरों पर ताला लगा दिया गया।
भुगतान के लिए मांग समय 
कार्रवाई के दौरान कुछ बकायेदारों ने भुगतान के लिए समय मांगा। पंचूराम साहू और लच्छूराम साहू ने 24 घंटे की मोहलत ली, जबकि कुछ बड़े बकायेदारों के परिसरों को दस्तावेजी गड़बड़ी और टैक्स बकाया के चलते तुरंत सील कर दिया गया।
समय पर करे टैक्स जमा 
निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि सीलबंदी जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें