Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम खेल विराट कोहली की 69 रनों की पारी, आरसीबी ने एसआरएच …
69 रनों की शानदार पारी के बाद विराट
69 रनों की शानदार पारी के बाद विराट
खेल

विराट कोहली की 69 रनों की पारी, आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69* रनों की नाबाद पारी खेली, 4,000 आईपीएल रन पूरे किए। देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाकर कोहली का शानदार साथ दिया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन जोड़े। एसआरएच की तरफ से ईशान किशन ने 80 रन बनाए। आरसीबी के जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 11:16 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
बैंगलुरु
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 69 रनों की दमदार पारी खेली और वह टीम की जीत के नायक रहे। विराट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 181 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जीत के बाद विराट विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ और गले मिलते हुए नजर आए। 
विराट  कोहली 

4 हजार रन पूरे 
विराट ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। वह आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार लय में दिखाई दिए। फिल साल्ट के महज 8 रन बनाकर आउट होने के बाद उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। कोहली-पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 234 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 4 छक्के लगाए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की शानदार पारी खेली। रजत ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि टिम डेविड ने 10 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। एसआरएच की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन बनाए। आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने भी तीन विकेट निकाले !
बल्लेबाज़ी में मुख्य योगदान
  • विराट कोहली: 38 गेंदों में 69* रन, 5 चौके + 5 छक्के, स्ट्राइक रेट 181इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 4,000 रन पूरे करने का बड़ा मुकाम भी हासिल किया
  • मैच के बाद कोहली ने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' दिया
  • देवदत्त पडिक्कल: 26 गेंदों में 61 रन, स्ट्राइक रेट 234, 7 चौके + 4 छक्के
  • रजत पाटीदार (कप्तान): 12 गेंदों में 31 रन, 2 चौके + 3 छक्के
  • टिम डेविड: 10 गेंदों में नाबाद 16 रन
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें