Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ विकास को रफ्तार, पोलमपल्ली–अरलमपल्ली पक्की सड़क स…
सड़क निर्माण कार्य
सड़क निर्माण कार्य
छत्तीसगढ़

विकास को रफ्तार, पोलमपल्ली–अरलमपल्ली पक्की सड़क से ग्रामीणों को बड़ी राहत

सुकमा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विशेष रूप से पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक 7 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण लगभग पूरा होने की ओर है, जिस पर 4 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इस सड़क के बनने से कोंटा विकासखंड की दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगी और कई पूर्व नक्सल प्रभावित गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 05:53 PM · अपडेट: 08 May 2026, 05:56 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों और नियद नेल्लानार अंतर्गत क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। 
पूर्व में नक्सल समस्या के कारण सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्य बाधित हो गए थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, राशन और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया। अब नक्सल प्रभाव समाप्त होने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं, जिनमें सड़क निर्माण सबसे महत्वपूर्ण कार्य के रूप में सामने आया है।

दूरी 15 किमी काम 

लोक निर्माण विभाग द्वारा पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक 7 किलोमीटर लंबी पक्की डामरीकृत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य में 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। सड़क निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है और इसके बन जाने से विकासखंड मुख्यालय कोंटा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह मार्ग डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा, एंटापाड़, बुर्कलंका, पालाचलमा और गट्टापाड़ जैसे पहले के घोर नक्सल प्रभावित रहे गांवों को जोड़ता है। 

सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत

पहले यह क्षेत्र जर्जर रास्तों और नक्सली गतिविधियों के कारण आवागमन के लिए बेहद कठिन था, लेकिन अब पुलिस कैम्प स्थापना और प्रशासन की सक्रियता के चलते स्थिति में सुधार हुआ है तथा सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर अमित कुमार ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर कहा कि सुकमा जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

आवागमन बनेगी आसान 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नियद नेल्लानार एवं अन्य दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक बन रही पक्की सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास की रोशनी अंतिम छोर तक पहुंचाई जाए।

नक्सल समस्या समाप्त

पोलमपल्ली निवासी मड़कम भीमा ने बताया कि पहले यह मार्ग कच्चा था और आवागमन में भारी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्की सड़क बनने से कोंटा जाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या समाप्त होने के बाद विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सड़क बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें