शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज स्थानीय परीक्षा के परीक्षा परिणाम विद्यालय के समस्त स्टॉफ, शाला विकास समिति के सदस्य की उपस्थिति में घोषित किए गए विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि कक्षा नवमी के छात्रों का परिणाम 70 .19 प्रतिशत रहा।
प्रथम केयूरभूषण 88 प्रतिशत, द्वितीय संगीता पटेल 83 प्रतिशत, तृतीय हर्षिता साहु रहे, कक्षा ग्यारहवीं कला का परिणाम 80.77 प्रतिशत रहा इसमें प्रथम स्थान पर ट्विंकल महिलांग 62 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर सुष्मिता पटेल 59 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर दुर्गेश पटेल रहे, ग्यारहवीं विज्ञान का परिणाम 85.71प्रतिशत रहा इसमें प्रथम गायत्री साहु 90.80 प्रतिशत, द्वितीय धनेश्वरी सेन 90.20 प्रतिशत, तृतीय छाया पटेल 77.20 प्रतिशत रहे, ग्यारहवीं वाणिज्य का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
इसमें प्रथम काजल पटेल 71.20 प्रतिशत, द्वितीय माधुरी साहु 71 प्रतिशत तृतीय खिलेश देवांगन 70.60 प्रतिशत रहे विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी सन्तोष जनक रहा बोर्ड परीक्षा प्रभारी नेशलाल धृतलहरे ने बताया कि कक्षा दसवीं का परिणाम 89.58 रहा इसमें प्रथम दीक्षा चक्रधारी 91.67 प्रतिशत, द्वितीय डीपेंड 88.83 प्रतिशत, तृतीय कुंदन 88.67 प्रतिशत रहे।

इसी तरह कक्षा बारहवीं का परिणाम 90.82 प्रतिशत रहा इसमें प्रथम पूजा साहु 92 प्रतिशत, द्वितीय जान्हवी साहु 87 प्रतिशत तृतीय योगेश्वरी साहु 86.60 प्रतिशत रहे विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई देकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और किसी कारणवश अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को फिर से मेहनत करने हेतु कहा इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य यादराम साहु सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण संजय बरसागडे, आनन्द राम व्योहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर ठाकुर, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बी. एल. टंडन सहायक शिक्षक देवानन्द चंद्राकर, उद्देश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहु, रईस मिर्जा, कार्तिक उपस्थित रहे।
