Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास में विद्यार्थियों को द…
विद्यालय में संचालित संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास
विद्यालय में संचालित संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास
छत्तीसगढ़

संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास में विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी

पिथौरा के संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास में विद्यार्थियों को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Apr 2026, 10:09 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा स्थानीय प्रतिभा विद्यालय में संचालित संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मल्टी टैलेंट समर कैंप डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में 10 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम, आवश्यक सावधानियां और यातायात के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दुर्घटनों से बचने बताए उपाय 

कार्यक्रम के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने से होने वाले खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनसे बचने के उपाय भी समझाए गए।

थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, तीन सवारी न बैठाएं तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता 

इसके अलावा, 21 अप्रैल को सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें समर क्लास के विद्यार्थियों के साथ अन्य स्कूलों के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा, आरक्षक शोभाराम ध्रुव, डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर, शिक्षक राधेश्याम पटेल, डांस कोरियोग्राफर पिंटू बेहरा, राजा बाबू उपाध्याय सहित संस्थान के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें