Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सहकारिता से किसानों का विकास: नवागांव कला में नई …
बैठक मे उपस्थित किसान
बैठक मे उपस्थित किसान
छत्तीसगढ़

सहकारिता से किसानों का विकास: नवागांव कला में नई समिति की शुरुआत

नवागांव कला में पिथौरा क्षेत्र के किसानों के लिए नवगठित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Apr 2026, 01:35 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत नवगठित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नवागांव कला का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण जीवंत और प्रभावशाली बन गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जनपद सदस्य दिनेश अग्रवाल, जिला सह संयोजक मनोहर साहू, भुरकोनी सोसायटी अध्यक्ष लिपलेश चक्रधारी, बुंदेली अध्यक्ष सीताराम सिन्हा, बढ़ाईपाली अध्यक्ष महारथी साहू, पूर्व अध्यक्ष मुनीन्द्र दास वैष्णव, मनहरण साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए समिति के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
किसानों को मिलेगी राहत 
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सोसाइटी के छोटे स्तर पर गठन से किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी। कार्य तेजी से संपन्न होंगे और धान विक्रय की प्रक्रिया भी सरल एवं सुगम बनेगी। जिला सह संयोजक मनोहर साहू ने कहा भुरकोनी सोसाईटी से अलग होकर इस समिति के गठन से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही खाद एवं बीज से संबंधित समस्याओं का भी समाधान अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा। किसान जागरूक होकर लाभ लेंवे व सोसाईटी के उत्थान के लिए काम करें।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि 
समय की होगी बचत 
जनपद सदस्य दिनेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक रीढ़ होती हैं। नवागांव कला में इस समिति की स्थापना से किसानों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि पारदर्शिता के साथ सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने किसानों से समिति का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। भुरकोनी सोसायटी अध्यक्ष लिपलेश चक्रधारी ने कहा कि नई समिति के संचालन से किसानों को अब दूर-दराज की सोसायटियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से किसानों का श्रम और समय दोनों बचेगा।
सहकारिता की भावना से किसानों का विकास 
पूर्व अध्यक्ष मुनीन्द्र दास वैष्णव ने कहा कि सहकारिता की भावना से ही किसानों का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने समिति के सुचारू संचालन के लिए सभी किसानों से सहयोग करने का आग्रह किया। समिति प्रबंधक नारद निषाद ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई व किसानों को अलग सोसाईटी की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मनहरण साहू ने किया। कार्यक्रम में सोसाईटी स्टॉप व नवागांव कला, कोदोपाली, सुईनारा, सोहागपुर, चुर्रूपाली के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित है। कार्यक्रम के अंत में खिलावन साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें