Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग सुशासन तिहार : 436 आवेदन पहुंचे, 157 समस्याओं का …
जनसमस्या निवारण शिविर
जनसमस्या निवारण शिविर
दुर्ग संभाग

सुशासन तिहार : 436 आवेदन पहुंचे, 157 समस्याओं का मौके पर समाधान

सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग के ग्राम ढौर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 157 का मौके पर समाधान किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नवोदय विद्यालय में चयनित 5 बच्चों को सम्मानित किया, जबकि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबियां, जॉब कार्ड और स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
09 May 2026, 01:22 PM
दुर्ग

 सुशासन तिहार 2026 के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम ढौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 16 गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 157 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि 279 प्रकरणों को प्रक्रिया में लिया गया है।

शिविर में सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, खपरी, करंजाभिलाई, झेंझरी, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा और ननकठ्ठी के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत, आवास, मनरेगा, बिजली, पानी और सामाजिक योजनाओं से जुड़े आवेदन जमा किए।

विधायक बोले- गांव तक पहुंच रही सरकार

कार्यक्रम में शामिल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने प्रशासन प्रभावी कदम उठाए।

कलेक्टर ने नवोदय में चयनित बच्चों का किया सम्मान

शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद आम लोगों तक शासन की योजनाएं पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के स्टॉल एक ही स्थान पर लगाए जाने से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान ग्राम ढौर के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने बच्चों को आगे भी मेहनत जारी रखने और गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने की बात कही।

हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए। मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले 8 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां, 6 लोगों को जॉब कार्ड और 17 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अधिकार पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय, पद्मश्री सम्मानित ऊषा बारले, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, जनपद सदस्य गोकुल वर्मा और प्रतिभा देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें