"सुकमा" के लिए 112 परिणाम मिले
सुकमा
Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त
Maoist Weapons Dump: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छिपाए हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया है। पालाचलमा की पहाड़ियों में मिले इस डंप से 13 हथियार, जिंदा कारतूस, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीर बम, बीजीएल सेल और वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को की गई।
राज्य सरकार
Maoism Free Bastar: दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के प्रवासित परिवारों की होगी घर वापसी, कमिश्नर ने की समीक्षा
Maoism Free Bastar: कमिश्नर डोमन सिंह ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रह रहे दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की समीक्षा की। उन्होंने गांव लौटने वाले परिवारों को आवास, मूलभूत सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
केंद्र सरकार
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली परिवार की तस्वीर, ₹4 हजार तक का बिजली बिल हुआ शून्य
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर बिजली बिल को शून्य कर दिया। केंद्र से ₹78 हजार और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। इससे परिवार को हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है।
राज्य सरकार
सुकमा में 24 अगस्त को मेगा कैंप, 30 गांवों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में 24 अगस्त को मेगा आयुष्मान कैंप लगाया जाएगा। सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अभियान में 186 टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से नजदीकी कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि उन्हें शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
राज्य सरकार
रक्षाबंधन पर जवानों को मिला बहनों का स्नेह, सुकमा प्रशासन ने भेजी राखियां
रक्षाबंधन के अवसर पर सुकमा जिला प्रशासन ने ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत सुरक्षा जवानों के लिए राखियां भेंट कीं। इन राखियों को जिले के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। पहल का उद्देश्य परिवार से दूर जवानों तक बहनों का स्नेह, शुभकामनाएं और अपनत्व पहुंचाना है।
राज्य सरकार
सुकमा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन ने सुरक्षित संरक्षण में लिया
सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में प्रशासन की तत्परता से 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बालिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुकमा लाया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी होने तक सखी सेंटर में सुरक्षित आश्रय दिया गया।
बस्तर संभाग
सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली डंप बरामद किया है। मौके से .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सुकमा
बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 62.63 लाख रुपए का गांजा, दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
राज्य सरकार
मंत्रालय में बैठक : बीजापुर से सुकमा तक निर्माण कार्यों का हाल जाना, मुख्य सचिव ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
मुख्य सचिव विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा जिलों में चल रहे सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
सुकमा
खुलासा : कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे गांजा तस्करी, सुकमा पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से गांजा तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
बदली जिंदगी की दिशा : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं ने सीखी खेती और स्वरोजगार की तकनीक
सुकमा जिले में 25 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग द्वारा 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं ने प्राकृतिक खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार की तकनीकें सीखकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
राज्य सरकार
रोजगार का नया अवसर : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के 15 दिवसीय कार्यक्रम में 25 युवाओं ने वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की तकनीक सीखी।