"राजनांदगांव" के लिए 228 परिणाम मिले
राजनांदगांव
Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप
Sterilization Failure: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में नसबंदी के दो साल बाद महिला पांच माह की गर्भवती पाई गई। परिवार ने अस्पताल पर गर्भपात, दोबारा नसबंदी का दबाव और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण
खैरागढ़ के ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क क्षेत्र में जांच समिति के स्थगन आदेश और नगर पालिका के नोटिस के बावजूद निर्माण जारी रहने के आरोप हैं। निगरानी के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात होने के बाद भी काम आगे बढ़ने से नगर पालिका की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राज्य सरकार
वैश्विक मंच पर CM साय ने पेश किया नए छत्तीसगढ़ का विजन, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और नई औद्योगिक नीति के बाद 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले, PHQ से जिलों तक बदलीं जिम्मेदारियां
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PHQ नवा रायपुर ने 35 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 34 निरीक्षक और एक उप-निरीक्षक शामिल हैं। कई अधिकारियों को सरगुजा संभाग के जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
बस्तर संभाग
हिंसा का रास्ता छोड़ अब परिवार बसाने की चाह... 200 से अधिक पूर्व माओवादी कराएंगे नसबंदी रिवर्सल
बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 200 से अधिक पूर्व माओवादी अब परिवार बसाने और पिता बनने की उम्मीद में नसबंदी रिवर्सल कराना चाहते हैं। प्रशासन विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच और जरूरी सर्जरी करेंगे। पहले भी करीब 50 आत्मसमर्पित माओवादियों की ऐसी सर्जरी की जा चुकी है।
कबीरधाम
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
शिक्षा
तकनीकी अड़चनों की मार : छत्तीसगढ़ में 3.40 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
छत्तीसगढ़ के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 3.40 लाख से अधिक SC, ST और OBC विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति से अब भी वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 14.79 लाख पात्र छात्रों में से 11.38 लाख को भुगतान किया जा चुका है, जबकि करीब 23 प्रतिशत छात्रों की राशि अटकी हुई है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के बांधों में उफान, कई डैम 100 फीसदी फुल, हसदेव बांगो के 9 गेट खोले
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के जलाशयों में औसत जलभंडारण 87 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कोडार, मनियारी और खारंग बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि हसदेव बांगो में बढ़ते जलस्तर के कारण गेट खोले गए हैं।
राजनांदगांव
करोड़ों खर्च के बाद भी टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी,शहरवासियों ने उठाए रखरखाव पर सवाल
करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित किए गए कई उद्यान रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं। टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी से परेशान शहरवासियों ने नगर निगम से नियमित सफाई, निगरानी और मरम्मत कराने की मांग की है।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, ₹13,840 करोड़ के निवेश से 10,921 रोजगार की उम्मीद
छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में 13,840 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से प्रदेश की खनिज संपदा को अधिक मूल्य और निवेश में बदला जाएगा।
राजनांदगांव
किसानों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की कार्रवाई, कीटनाशक विक्रेताओं की जांच तेज
राजनांदगांव में कृषि विभाग ने 25 कीटनाशक दुकानों की औचक जांच की। अनियमितता मिलने पर 20 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि पांच केंद्रों में कीटनाशकों की जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई।