"शिक्षा" के लिए 1344 परिणाम मिले
धर्म
शिवरीनारायण : 27 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीराम कथा, रामभद्राचार्य महाराज सुनाएंगे कथा
शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें स्वामी रामभद्राचार्य महाराज प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम में विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सामाजिक समरसता से जोड़ते हुए विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं परिसर में 151 फीट ऊंचे भव्य राम मंदिर का निर्माण भी जारी है।
छत्तीसगढ़
बस्तर के युवा रचेंगे डिजिटल क्रांति : जगदलपुर के विवेकानंद स्कूल में एआई और रोबोटिक्स वर्कशॉप का आगाज़
बस्तर के जगदलपुर स्थित विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित एक विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए छात्रों को AI, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रैक्टिकल शिक्षा दी गई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने नवाचार और तकनीकी ज्ञान को भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए छात्रों को प्रेरित किया। वर्कशॉप में छात्रों ने आर्डुइनो, सर्किट डिजाइनिंग, डिजाइन थिंकिंग और डेटा प्रेडिक्शन जैसी स्किल्स सीखीं, साथ ही AI के नैतिक उपयोग पर भी जोर दिया गया। शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देकर स्कूल में स्थायी तकनीकी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।
‘युवा फेस्ट-2026’ का भव्य समापन, संगीत और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम
धमतरी के पीजी कॉलेज में आयोजित ‘युवा फेस्ट-2026’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। ‘दायरा बैंड’ (जादू बस्तर) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें पीजी कॉलेज ने रनिंग ट्रॉफी जीती। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रतिभा, कौशल और नवाचार का मंच देना रहा।
छत्तीसगढ़
बीजापुर में प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामला : ठेकेदार गिरफ्तार, स्कूल भवन भुगतान विवाद बना तनाव की वजह
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते शिक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
धर्म
नागपुर में गूंजेगी श्रीराम कथा की दिव्य धारा, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री होंगे मुख्य वाचक
नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल 2026 तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से होगी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल रेशम बाग, नागपुर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
छत्तीसगढ़
खेलों में समग्र विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की मजबूत पहल, श्रीनगर चिंतन शिविर में हुई अहम चर्चा
श्रीनगर में आयोजित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में देश के खेल भविष्य को लेकर व्यापक मंथन हुआ। पहले दिन ‘मेडल स्ट्रेटजी’, ‘खेलो भारत नीति’ और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही 2047 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाने और 2048 तक ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष 5 देशों में शामिल करने के लक्ष्य पर रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया।
पिथौरा की मेधावी छात्राओं को राज्यपाल का सम्मान, 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने चेक वितरित कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। बसना विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
अंधेरे से उजाले तक : ईरपानार में पहली बार बिजली, घने जंगलों के बीच पहुँची रोशनी
अबूझमाड़ के दूरस्थ गांव ईरपानार में पहली बार बिजली पहुंची, जिससे दशकों का अंधेरा खत्म हुआ। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ₹56.11 लाख की लागत से यह कार्य पूरा किया। बिजली आने से अब गांव में पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा की सुविधाएं आसान होंगी, साथ ही भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
देश
शिखर बैठक : ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम देने की तैयारी
भारत मई के अंत में चौथी भारत–अफ्रीका शिखर बैठक आयोजित करने जा रहा है, जिसमें अफ्रीका के सभी 54 देशों के शामिल होने की संभावना है। यह बैठक लगभग 10 साल बाद हो रही है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करना है। अफ्रीका भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक संसाधनों (तेल, गैस, यूरेनियम और रेयर अर्थ मिनरल्स) का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है, जिससे पश्चिम एशिया पर निर्भरता कम होगी। भारत अपनी बड़ी तेल जरूरतों के लिए अभी भी मुख्यतः आयात पर निर्भर है, इसलिए अफ्रीका एक वैकल्पिक और स्थिर आपूर्ति क्षेत्र के रूप में उभर सकता है।
महासमुंद
जनगणना 2027 को लेकर गांव-गांव जागरूकता: विशेष ग्रामसभा में स्वगणना पर जोर
महासमुंद जिले के ग्राम अछरीडीह में आयोजित विशेष ग्रामसभा में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने ग्रामीणों को जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्वगणना के लिए प्रेरित किया। 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण में घर-घर सर्वे होगा।
धमतरी
बीस साल बाद खरेंगा में जुटे स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने किया व्याख्याता हेमंत डड़सेना का सम्मान
महासमुंद के शासकीय आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता हेमंत डड़सेना को धमतरी जिले के खरेगा में आयोजित पूर्व छात्रों के सम्मेलन में उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है।
देश
खामोश चीख : सुसाइट के पहले प्रियांशु ने लिखा, भगवान किसी को ऐसे पिता न दे!
25 साल की एक चुप्पी की कीमत प्रियांशु की कहानी हर घर के लिए चेतावनी : कानपुर के 25 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव की आत्महत्या कोई साधारण खबर नहीं है। यह एक ऐसी खामोश चीख है, जो हर उस घर तक पहुंचनी चाहिए जहां अनुशासन के नाम पर डर, और प्यार की जगह नियंत्रण ने ले ली है। अपने सुसाइड नोट में प्रियांशु ने जो लिखा कि भगवान किसी को ऐसे पिता न दे, वह एक वाक्य नहीं, उस लंबे मानसिक संघर्ष का प्रमाण है जिसे शायद वह वर्षों से अकेले झेल रहा था।