Monday, 23 Nov 2026 भारत
"शिक्षा" के लिए 1344 परिणाम मिले
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-ऑफिस, जनगणना और जल संरक्षण अभियानों में तेजी लाने पर जोर
छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-ऑफिस, जनगणना और जल संरक्षण अभियानों में तेजी लाने पर जोर
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई समय-सीमा बैठक में जिले की शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर न रहने तथा परीक्षा ड्यूटी में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना फॉर्म भरने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चावल भंडारण एवं वितरण, तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र शुरू करने और “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत बड़े पैमाने पर जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
कीर्तिमान डेस्क 21 Apr 2026
गड़बेड़ा में द्विदिवसीय भव्य मानस गान समारोह का भक्तिमय समापन, भंडारे के साथ हुआ आयोजन सम्पन्न
छत्तीसगढ़
गड़बेड़ा में द्विदिवसीय भव्य मानस गान समारोह का भक्तिमय समापन, भंडारे के साथ हुआ आयोजन सम्पन्न
ग्राम गड़बेड़ा (पिथौरा के समीप) में आयोजित द्विदिवसीय भव्य मानस गान समारोह का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस आयोजन में कई मानस परिवारों ने रामायण के प्रसंगों की मनोहरी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके माध्यम से भक्ति, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, गौ-रक्षा और सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित कई अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान रहा।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
8वें पोषण पखवाड़ा के तहत आयुष विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य व मस्तिष्क विकास पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़
8वें पोषण पखवाड़ा के तहत आयुष विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य व मस्तिष्क विकास पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ के जिला आयुष विभाग द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत जनजागरूकता और स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष का मुख्य विषय जीवन के पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना है। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयुष संस्थानों के माध्यम से सुवर्णप्राशन, गर्भिणी परिचर्या, योग, आहार-जीवनशैली मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कुपोषण कम करना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
प्रशासनिक फेरबदल : यूपी के 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले गए
देश
प्रशासनिक फेरबदल : यूपी के 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए और 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया। कई अहम विभागों जैसे परिवहन और ऊर्जा में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए। परिवहन आयुक्त और UPPCL के MD सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही, कई युवा अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई। इस बदलाव को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और संभावित चुनावी तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार : 4 घंटे में समुद्र तक, बदलेगी विकास की तस्वीर
छत्तीसगढ़
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार : 4 घंटे में समुद्र तक, बदलेगी विकास की तस्वीर
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) बस्तर के लिए विकास की नई राह खोलने जा रहा है। इस 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी घटकर मात्र 3.5 से 4 घंटे रह जाएगी। इससे बस्तर सीधे समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार नेटवर्क से जुड़ जाएगा। परियोजना के जरिए परिवहन लागत में कमी आएगी और बस्तर की कॉफी, इमली, महुआ उत्पाद व ढोकरा शिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर दाम मिलेंगे।
कीर्तिमान ब्यूरो 19 Apr 2026
Women Reservation Bill : संसद में अटका महिला आरक्षण विधेयक, हेमा मालिनी और कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- महिलाओं के लिए यह बड़ा झटका
संसद
Women Reservation Bill : संसद में अटका महिला आरक्षण विधेयक, हेमा मालिनी और कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- महिलाओं के लिए यह बड़ा झटका
महिला आरक्षण विधेयक का पारित न हो पाना केवल एक विधायी असफलता नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं से जुड़ा सवाल है। Hema Malini और Kangana Ranaut जैसी हस्तियों की प्रतिक्रिया इस बात को रेखांकित करती है कि यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर कितना संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।
कीर्तिमान ब्यूरो 19 Apr 2026
न्योता भोज : “मां की याद में सजा स्नेह का भोज, बच्चों संग बैठकर अधिकारियों ने बांटी ममता”
छत्तीसगढ़
न्योता भोज : “मां की याद में सजा स्नेह का भोज, बच्चों संग बैठकर अधिकारियों ने बांटी ममता”
महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खुशरुपाली स्कूल में कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की माताजी की स्मृति में न्योता भोज का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बच्चों को पढ़ाई और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 18 Apr 2026
एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप: टेलिस्कोप से दिखे ग्रह-नक्षत्र, विज्ञान के प्रति बढ़ी रुचि
छत्तीसगढ़
एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप: टेलिस्कोप से दिखे ग्रह-नक्षत्र, विज्ञान के प्रति बढ़ी रुचि
पिथौरा के प्रतिभा विद्यालय में समर कैंप के अंतर्गत एक निःशुल्क नाइट एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, शनि, बृहस्पति और नक्षत्रों का अवलोकन कराते हुए उनकी जानकारी दी। साथ ही विज्ञान मेला, चित्रकला प्रतियोगिता और अंधविश्वास उन्मूलन, यातायात सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन ने भाग लिया तथा नवाचारी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं
कीर्तिमान अतिथि
सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं
यदि राजनीति को पुनः जनसेवा का माध्यम बनाना है, तो सभी पक्षों जैसे राजनीतिक दलों, नेताओं, मीडिया और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। अन्यथा, लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित होकर रह जाएगा, जो किसी भी स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है
कीर्तिमान ब्यूरो 18 Apr 2026
स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़
स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के बिजेमाल क्षेत्र में स्थित “ए.के. स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल” को जिला कलेक्टर द्वारा बिना मान्यता के चलते बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद स्कूल का संचालन और एडमिशन प्रचार जारी है। सोशल मीडिया पर नए सत्र के लिए प्रवेश, फीस छूट और अन्य सुविधाओं के दावे किए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भ्रम की स्थिति है। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को अनियमितताएं मिलीं और मौके पर जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। आरटीआई कार्यकर्ता ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
फीस पर सख्ती: समिति की मंजूरी के बिना फीस में बढ़ोतरी नहीं – कलेक्टर लंगेह
छत्तीसगढ़
फीस पर सख्ती: समिति की मंजूरी के बिना फीस में बढ़ोतरी नहीं – कलेक्टर लंगेह
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला फीस समिति की बैठक हुई, जिसमें निजी स्कूलों की फीस निर्धारण और नियमों के पालन पर चर्चा की गई। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि वे केवल समिति की मंजूरी के बाद ही फीस बढ़ा सकते हैं और छात्रों व अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिले के 243 निजी स्कूलों की फीस संरचना की नियमित समीक्षा होगी तथा आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
18 अप्रैल को प्रदेशभर में स्कूल बंद : आरटीई प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज
छत्तीसगढ़
18 अप्रैल को प्रदेशभर में स्कूल बंद : आरटीई प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज
महासमुंद में आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों का आंदोलन तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में स्कूलों के शिक्षकों और संचालकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संचालकों का कहना है कि 2011 से तय दरों के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक 7,000 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक 11,400 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष मिलते हैं, जो बढ़ती महंगाई और शैक्षणिक खर्चों के मुकाबले काफी कम हैं। साथ ही भुगतान में देरी और जटिल प्रक्रियाओं से भी परेशानी हो रही है।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें