Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-…
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-ऑफिस, जनगणना और जल संरक्षण अभियानों में तेजी लाने पर जोर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई समय-सीमा बैठक में जिले की शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर न रहने तथा परीक्षा ड्यूटी में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना फॉर्म भरने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चावल भंडारण एवं वितरण, तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र शुरू करने और “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत बड़े पैमाने पर जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Apr 2026, 03:44 PM · अपडेट: 27 Oct 2026, 10:46 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाना मन  
बैठक में कलेक्टर लंगेह ने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य करने तथा ई-फाइल प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कहा है कि बिना सूचना के जिला मुख्यालय से बाहर न रहें। बिना अनुमति के बाहर रहने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि व्यापम, सीजीपीएससी एवं अन्य परीक्षाओं में रविवार को अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर परीक्षा केन्द्र में स्वयं उपस्थित रहें तथा ड्यूटी बिना कारण के निरस्त न कराएं। 
स्वगणना फॉर्म भरने के आदेश 
कलेक्टर ने 16 अप्रैल से शुरू हुए जनगणना 2027 अंतर्गत सभी अधिकारियों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्वगणना फार्म भरने  कहा है। इसके अलावा सभी जनपद सीईओ ग्राम स्तर पर ग्राम सचिव, रोजगार सहायक के माध्यम से लोगों को स्वगणना फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग को अमले के माध्यम से तथा सीएससी केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित करने कहा है।
चावल भंडारण की समीक्षा
कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अप्रैल, मई एवं जून माह के चावल भंडारण की समीक्षा करते हुए भंडारण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। नान (नागरिक आपूर्ति निगम) के अधिकारी ने जानकारी दी कि 3 माह का चावल भंडारण 72 प्रतिशत किया जा चुका है। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी 593 दुकानों में चावल उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं तथा सभी दुकानों में अविलंब चावल वितरण सुनिश्चित करने कहा है।
कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर लंगेह ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को क्लस्टर स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को विभागीय एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने सभी विभागों को एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों का मिशन मोड पर 30 अप्रैल तक प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को सभी स्वीकृत अप्रारम्भ कार्यां को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए हैं।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना पर जोर 
जल संरक्षण के लिए मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक सोखता गड्ढे, डबरी, तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं का निर्माण कराया जाए। कलेक्टर ने किसानों को खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा प्रधानमंत्री आवासों में सोखता गड्ढा एवं भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इस अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी विभागों को समन्वय के साथ अभियान का क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। 
लक्ष्य किए गए तय 
जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने बताया कि मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत 30 अप्रैल तक महाभियान चलाकर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में 14 हजार एवं शहरी में 10 हजार आवासों में सोख्ता गड्ढा निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही स्कूलों, आंगनवाड़ी, छात्रावास आश्रमों एवं शासकीय आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं, जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें