"यातायात व्यवस्था" के लिए 122 परिणाम मिले
महासमुंद
हाईवे सुरक्षा पर सवाल: लचर ट्रैफिक व्यवस्था ने लिया एक और जीवन
पिथौरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ग्राम राजा देवरी निवासी 52 वर्षीय आत्मा दीवान अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी टप्पा स्थित अवतार ढाबा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग तेज़ रफ्तार वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था के कारण हादसों की बढ़ती संख्या पर नाराज़ हैं।
महासमुंद
महासमुंद में बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जोर-शोर से जारी, नवंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य
महासमुंद जिले के बेलसोंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर 1.23 किलोमीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माणाधीन है। 52.29 करोड़ रुपए की परियोजना में अब तक लगभग 50% भौतिक प्रगति हो चुकी है। फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है, जबकि सुपर-स्ट्रक्चर और आरई वॉल का निर्माण जारी है। ओवरब्रिज के पूरा होने से रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या खत्म होगी, यातायात सुगम होगा और जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।