"तकनीक" के लिए 1474 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
सक्ती वेदांता प्लांट हादसा : चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के बाद चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। जांच में मशीनों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है, जबकि कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
देश
डेटिंग ऐप्स से महिलाओं को फंसाकर 7 लाख की ठगी करने वाला शातिर हनी-ट्रैप आरोपी गिरफ्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने 35 वर्षीय आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है, जो डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था। वह पहले भावनात्मक रिश्ता बनाता, फिर शादी का झांसा देकर पैसों की मांग करता और बाद में ब्लैकमेल करता था। एक पीड़िता से उसने करीब 7 लाख रुपये ठगे। जांच के बाद पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया और उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कीमती गहने बरामद किए। पुलिस को शक है कि उसने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है और जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
रायपुर–मुंबई रूट पर 1 मई से इंडिगो की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू, एयरपोर्ट पर EV चार्जिंग सुविधा भी लॉन्च
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट में 1 मई से IndiGo रायपुर–Mumbai रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे इस मार्ग पर कुल 4 उड़ानें हो जाएंगी और यात्रियों को बेहतर समय विकल्प व कम भीड़ का लाभ मिलेगा। वहीं रायपुर–जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 60 kW क्षमता वाला नया EV चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सुविधा मिलेगी।
देश
पावर प्लांट हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
सक्ती ज़िले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही बताया कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है
छत्तीसगढ़
सक्ती में भीषण हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौत, 40 तक झुलसे
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30-40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा डभरा क्षेत्र के सिंघीतराई प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे ट्यूब फटने से हुआ।
छत्तीसगढ़
भुरकोनी के मत्स्य कृषक अब्दुल जमील ने 30 एकड़ के आधुनिक फिश फार्म से रची सफलता की नई मिसाल
अब्दुल जमील, ग्राम भुरकोनी (बागबाहरा), ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर मछली पालन को आधुनिक और लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया। वर्ष 2000 में छोटे स्तर से शुरुआत करने वाले जमील आज लगभग 30 एकड़ में फैले फिश फार्म का संचालन करते हैं, जहाँ वे रोहू, कतला, मृगाल, पंगास और तिलापिया जैसी मछलियों के साथ-साथ बीज उत्पादन भी करते हैं।
छत्तीसगढ़
लापता टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिला शव, लूट और रंजिश का शक, जांच जारी
कोंडागांव में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। वे 11 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
छत्तीसगढ़
दीदी के बखरी से बदली तस्वीर : कांकेर की 3,364 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, 25 हजार तक पहुंच रही मासिक आय
कांकेर जिला में “दीदी के बखरी” पहल के तहत महिलाएं सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन और वनोपज संग्रहण से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत 3364 महिलाएं इस मॉडल से जुड़ी हैं और हर महीने 20-25 हजार रुपए तक कमा रही हैं। आने वाले समय में 10,780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब मंत्रोच्चार से होगी पढ़ाई की शुरुआत, 16 जून से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 16 जून से नई व्यवस्था लागू होगी, जिसमें छात्रों को प्रतिदिन पांच मंत्रों का पाठ करना अनिवार्य होगा। राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के साथ शुरू होने वाली प्रार्थना सभा में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं पढ़ाई में AI जैसे आधुनिक विषय भी शामिल किए जाएंगे।
देश
प्रेमी के लिए पति बना दुश्मन : पत्नी ने रची हत्या की साजिश, सामने ही मरवाया
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। रास्ते में सुनसान जगह पर बैग गिराकर पति को रुकवाया और पहले से घात लगाए प्रेमी ने गोली मार दी। घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में जनगणना : 1 मई से का पहला चरण शुरू, 30 मई तक चलेगा अभियान; आम नागरिकों से पूछे जाएंगे 33 सवाल
छत्तीसगढ़ में 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होकर 30 मई तक चलेगा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों से 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, प्रकार, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश : नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, ओडिशा से गिरफ्तार
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।