Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › देश › प्रेमी के लिए पति बना दुश्मन : पत्नी ने रची हत्या…
भिंड में महिला ने पति की कराई हत्या
भिंड में महिला ने पति की कराई हत्या
देश

प्रेमी के लिए पति बना दुश्मन : पत्नी ने रची हत्या की साजिश, सामने ही मरवाया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। रास्ते में सुनसान जगह पर बैग गिराकर पति को रुकवाया और पहले से घात लगाए प्रेमी ने गोली मार दी। घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Apr 2026, 11:28 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 07:29 AM
भिंड (मध्य प्रदेश)
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की गहन जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

7-8 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का अपने प्रेमी विकास जाटव के साथ पिछले 7-8 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और समय के साथ यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि पति नीलेश जाटव उनके बीच बाधा बन गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

बैग गिराने की चाल से रुकवाया पति

घटना के दिन नीलेश अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी को ससुराल से लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर पहुंचते ही महिला ने प्लान के तहत अपना बैग बाइक से गिरा दिया।
जैसे ही नीलेश बैग उठाने के लिए रुका, तभी पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी ने अपने साथी के साथ आकर उसे गोली मार दी। इस दौरान पत्नी और मासूम बेटी मौके पर ही मौजूद थीं।

लूट की झूठी कहानी से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

हत्या के बाद महिला ने पूरी वारदात को लूट की घटना बताने की कोशिश की। उसने रो-रोकर परिजनों को सूचना दी और पति को अस्पताल भी लेकर गई, ताकि किसी को शक न हो। डॉक्टरों ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा आरोपी

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी प्रेमी अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। वहीं महिला भी ऐसे रोती-बिलखती रही, मानो उसे सबसे बड़ा दुख हुआ हो।

पुलिस जांच में खुला राज

पुलिस को महिला की कहानी पर संदेह हुआ। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के दौरान साजिश का खुलासा हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “यह पूरी तरह से प्लान्ड मर्डर था। महिला ने अपने प्रेमी को सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।”

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें