"उत्तर प्रदेश" के लिए 247 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
लखनऊ में अग्निकांड : एसी कंप्रेशर फटने से बिल्डिंग में लगी आग, कोचिंग के 15 मासूम बच्चों की जलकर मौत
इस तीन मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर यानी जमीन वाली मंजिल पर पालतू जानवरों की एक दुकान थी। दुकान के मालिक ने ठीक उसके ऊपर पहली मंजिल पर अपना वेयरहाउस यानी माल गोदाम बना रखा था। इसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बच्चों का कोचिंग सेंटर और एनीमेशन सिखाने वाला संस्थान चल रहा था।
राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ में 15 दिन बाद मानसून की एंट्री : दंतेवाड़ा के रास्ते पहुंचे बदरा, तमिलनाडु में आया बवंडर तो मेघालय में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश
पिछले 15 दिनों से राज्य की सीमा पर अटका हुआ मानसून आखिरकार दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दाखिल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम की वजह से मानसून आगे बढ़ा है। इसके आगमन के साथ ही बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी कर दिया गया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी हवाएं पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
देश
लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा
लखनऊ के अलीगंज सेक्टर डी में स्थित एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर (coaching center) में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि पूरी इमारत से काला धुआं निकलने लगा। इस अचानक लगी आग के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे की भयावहता को देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड (fire brigade) को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
राष्ट्रीय
126 साल में दूसरा सबसे सूखा जून : कोटे से 42% कम बरसे बादल, 8 राज्यों में अब भी भीषण लू का टॉर्चर
देश में इस बार मानसून की बेरुखी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम के 126 साल के इतिहास में यह दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है, जहां 21 जून तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। इससे पहले 2009 में जून में 49% कम पानी बरसा था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में नया सिस्टम बनने से मानसून अब छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी ओर, मेघालय के मॉसिनराम में एक रात में रिकॉर्ड 530 मिमी बारिश हुई।
राष्ट्रीय
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार
पटना पुलिस ने बिहटा डकैती कांड की जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिन में कबाड़ बीनने के बहाने घरों और कॉलोनियों की रेकी करते थे, जबकि रात में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
सेहत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कोलकाता में पीएम मोदी संग 35 हजार लोगों ने किया योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश में उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 35,000 लोगों के साथ योग किया और कहा कि योग अब केवल व्यक्तिगत जीवनशैली नहीं, बल्कि एक बेहतर और शांतिपूर्ण दुनिया की जरूरत बन चुका है।
महासमुंद
खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया
महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 अप्रैल को पलसापाली बैरियर पर 912.760 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसे केलों की आड़ में ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। जांच में इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विनय शर्मा उर्फ ‘पंडित जी’ सामने आया, जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा
यूपी में खेला : ओम प्रकाश राजभर का दावा-सपा में होगी बड़ी टूट, असली चाचा संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) जल्द ही टूट सकती है और इसमें आंतरिक असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सपा के बचे हुए हिस्से का नेतृत्व “अखिलेश यादव के असली चाचा” कर सकते हैं, जिसका इशारा उन्होंने रामगोपाल यादव या शिवपाल यादव की ओर किया।
राष्ट्रीय
लीगल नोटिस : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को 3 दिन के भीतर देना होगा चंदे का पूरा हिसाब
अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर और उससे जुड़े श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंदे व खर्च को लेकर नया विवाद सामने आया है। RJD सांसद सुधाकर सिंह की ओर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों—महंत नृत्य गोपाल दास, चंपत राय और स्वामी गोविंद देव गिरि—को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
राष्ट्रीय
अल-नीनो सक्रिय : मानसून पर बड़ा खतरा, भारत में सूखे जैसे हालात की आशंका
अल-नीनो के सक्रिय होने से भारत में मानसून के कमजोर और असमान रहने की आशंका बढ़ गई है। इससे खासकर मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में बारिश की कमी या अनियमित वर्षा हो सकती है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का, सोयाबीन और कपास पर पड़ सकता है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दरिंदगी : झाड़फूंक के बहाने युवती की अस्मिता से खिलवाड़, फर्जी बाबा गिरफ्तार
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कथित ढोंगी बाबा ने नौकरी और अच्छे रिश्ते का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रयागराज निवासी अमित कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रीय
बड़ा ऐलान : 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी
जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानों के लिए पूरी तरह शुरू होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस पहली उड़ान लखनऊ से संचालित करेगी। पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी और इसमें रनवे, टर्मिनल व एटीसी टावर शामिल हैं। यह एयरपोर्ट देश के 16 से अधिक शहरों से जुड़ेगा और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।