"छत्तीसगढ़" के लिए 2471 परिणाम मिले
धर्म
संस्कृति की जीत : छत्तीसगढ़ की अनमोल विरासत को राष्ट्रीय मंच, रामनामी समाज पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने जीता पुरस्कार
छत्तीसगढ़ की रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे प्रदेश की लोक संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों की तालाबंदी, कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक दिवसीय आंदोलन
छत्तीसगढ़ की सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। प्रदेशभर की समितियों में तालाबंदी रहेगी, जिससे खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज वितरण और किसानों से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने सूखत राशि, कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन, प्रबंधकीय अनुदान और सेवा नियमों में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
राज्य सरकार
बड़ी उपलब्धि : निवेशकों का भरोसा बना छत्तीसगढ़, IFI 2026 में नियमों और संस्थागत माहौल में देश में नंबर-1
क्रिसिल-नीति आयोग इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (IFI) 2026 में छत्तीसगढ़ ने निवेशकों के भरोसे से जुड़े अहम मानकों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य ने नियमों में आसानी (Regulatory Ease) और संस्थागत माहौल (Institutional Environment) में देश के 17 बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में पीटीआई भर्ती की मांग तेज, वतन चन्द्राकर बोले- खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है।
रायपुर
बड़ा खुलासा : छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था पर CAG की सख्त टिप्पणी, कई बड़ी खामियां उजागर
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंचायतों में 61% स्वीकृत पद खाली हैं, स्थानीय निकायों को 3,243 करोड़ रुपये कम मिले और कई जगह ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के बावजूद मैनुअल हिसाब-किताब रखा जा रहा है। साथ ही 2018 से 2023 तक जिला योजना समितियों की बैठकें नहीं होने का भी खुलासा हुआ है।
शिक्षा
बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के शिपराक-चार्वी ने लहराया परचम, री-NEET में हासिल की 99.993 परसेंटाइल
री-NEET परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की धुआंधार बैटिंग : विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें अपने शहर का हाल
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जलभराव वाले इलाकों में प्रशासन अलर्ट है और कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर बन रहे युवा : कौशल विकास से छत्तीसगढ़ में 4.94 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4 लाख 94 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 2 लाख 74 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आधुनिक तकनीक आधारित पाठ्यक्रमों और उद्योगों से साझेदारी के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
बेमेतरा
छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत : बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल, 200 कैदियों के लिए बनेगा नया परिसर
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में बनाई जाएगी। 10.20 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली इस जेल में करीब 200 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। यहां अच्छे आचरण वाले लंबी सजा काट रहे कैदियों को कौशल विकास, रोजगार प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जाएगा।
रायपुर
सक्रिय मानसून : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बाद तेज होगी बारिश की गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है और पिछले 24 घंटे में सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
रायपुर
शिक्षा का अवसर : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटें बढ़ेंगी
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे। NMC ने गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम मेडिकल कॉलेजों को 2026-27 सत्र से मंजूरी दी है। इन कॉलेजों में 250 नई MBBS सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे प्रदेश के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
रायपुर
मानसून सक्रिय : बारिश की कमी होगी दूर! छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से तेज होगा मानसून, कई क्षेत्रों में बरसात का अनुमान
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।