"बसना" के लिए 193 परिणाम मिले
राज्य सरकार
खेत बचाओ अभियान : किसानों को वैज्ञानिक खेती और जैविक विकल्पों की दी जानकारी
कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत बसना एवं सरायपाली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नौगड़ी, जोगनीपाली, बालसी, भोथलडीह, सिरबोड़ा, चकरदा, बिरकोल, परसदा और कोटेनदरहा सहित कई गांवों में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती, हरी खाद के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 21 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच सम्पन्न इस आयोजन में जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
राज्य सरकार
किसानों को राहत : उचित दर पर खाद वितरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त
महासमुंद जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों में स्टॉक एवं रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं, वहीं अवैध रूप से भंडारित यूरिया भी जब्त किया गया। विभाग ने विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए किसानों से पक्का बिल लेने की अपील की है।
राज्य सरकार
बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महासमुंद में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
मिशन : अब हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गणेशपुर में जल जीवन मिशन के तहत 127.47 लाख रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था विकसित की गई है। गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी और 1750 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 130 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। पहले जहां ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
महासमुंद
पहल : कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश, कई मामलों में दिखा असर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और 76 प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर देने और सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
महासमुंद
प्रशासन की मिसाल : 23 अधिकारी एक बस में पहुंचे गांव, दिया ईंधन बचत का संदेश
महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया। एसडीएम हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू और जनपद सीईओ पीयूष ठाकुर सहित 23 अधिकारी-कर्मचारी एक ही बस में सफर कर ग्राम नगौड़ी पहुंचे। कलेक्टर विनय लंगेह के मितव्ययिता संबंधी निर्देशों के पालन में की गई इस पहल को लोगों ने सराहा। प्रशासन ने आमजन से भी कार पूलिंग और सामूहिक यात्रा अपनाने की अपील की।
महासमुंद
सुशासन तिहार : मुढ़ीपार शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में 18 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में 1600 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए खाद उपलब्धता, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
कृषि जागरूकता : किसानों को आधुनिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया गया जागरूक
विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पांचों विकासखंडों के 10 ग्रामों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं, संतुलित उर्वरक उपयोग, आधुनिक खेती की तकनीकों एवं जैविक खेती के संबंध में जानकारी दी गई।
जनसमस्या शिविर : ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान एवं हितग्राहियों को मिला लाभ
पिथौरा विकासखंड के ग्राम सलडीह में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़
कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।
डिजिटल जनगणना : प्रथम चरण तेज़ी से जारी, 7 लाख से अधिक जनसंख्या का सर्वे पूर्ण
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक चल रहा है। जिले में 1992 में से 1917 क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है और 75 क्षेत्र पूर्ण हो चुके हैं। अब तक 2,12,935 मकानों का सर्वे किया गया है, जिनमें आवासीय, आंशिक आवासीय, रिक्त और बंद मकान शामिल हैं। साथ ही 1,88,311 परिवारों और लगभग 7,00,250 लोगों का डेटा संकलित किया जा चुका है। तहसील और नगरीय क्षेत्रों में भी सर्वे कार्य तेजी से जारी है, जिसमें पिथौरा सबसे आगे है। कलेक्टर ने कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे।