Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी…
फेरीवालों के भेष में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
फेरीवालों के भेष में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ Featured

कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 11 May 2026, 07:56 PM · अपडेट: 21 Jun 2026, 07:02 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

गांजा तस्करों ने अब तस्करी का ऐसा नया तरीका अपनाया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। एम्बुलेंस, केला परिवहन और मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में तस्करी के बाद अब आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला बताकर बाइक से गांजा सप्लाई कर रहे थे। मोटरसाइकिलों में विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट बनाकर उसके ऊपर कपड़ों का ढेर रखा जाता था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन रायपुर रेंज पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों का यह नया शातिर पैतरा भी ज्यादा देर नहीं चल सका।

रायपुर रेंज के महासमुंद और धमतरी जिलों में ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर लगातार चल रही वाहन जांच के दौरान पुलिस ने करीब 378 किलो गांजा जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जब्त गांजे और वाहनों समेत कुल संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए आंकी गई है।

ऐसे खुला तस्करी का पूरा खेल

पुलिस के मुताबिक तस्कर 5 से 7 बाइक की कतार बनाकर चलते थे। सभी बाइक पर कपड़ों के गठ्ठर रखे रहते थे, जिससे वे सड़क किनारे कपड़ा बेचने वाले फेरीवाले नजर आते थे। लेकिन कपड़ों के नीचे लोहे के जालीनुमा कम्पार्टमेंट में गांजा छिपाकर रखा जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा इलाके से लाकर मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जो अलग-अलग राज्यों में इसी तरीके से गांजा पहुंचा रहा था।

महासमुंद में 247 किलो गांजा जब्त

महासमुंद जिले की बसना और कोमाखान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 247 किलो गांजा जब्त किया। बसना पुलिस ने 5 बाइक सवार आरोपियों को पकड़ा, जबकि टेमरी जांच नाका में कोमाखान पुलिस ने बाइक सवार 2 तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लोहे के जाले भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

मेताप टाटिया, रमेश चौहान, राजू कुमावत, दीपक राजपूत, प्रकाश बंजारा, मोहम्मद रिहान और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। धमतरी जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 3 मोटरसाइकिलों में छिपाकर ले जाया जा रहा 131 किलो गांजा जब्त किया। यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवाले बनकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को विधि से संघर्षरत बालक के रूप में निरुद्ध किया गया। राजेश ओबानी और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बैतूल और रायसेन जिले के निवासी हैं।

लगातार बदल रहे तस्करी के तरीके

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गांजा तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले एम्बुलेंस, फल-परिवहन और मूवर्स एंड पैकर्स के जरिए गांजा भेजा जा रहा था। अब फेरीवालों के वेश में बाइक से सप्लाई की जा रही थी। रायपुर रेंज पुलिस ने कहा कि ओडिशा सीमा से लगे सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर जांच और सख्त की जाएगी, ताकि तस्करों के हर नए हथकंडे को समय रहते नाकाम किया जा सके।

कुल जब्ती

  • 378 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
  • 10 मोटरसाइकिलें जब्त
  • 9 मोबाइल फोन बरामद
  • कुल जब्त संपत्ति करीब 1.98 करोड़ रुपए

पुलिस को संगठित गिरोह होने का शक

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए हैं और एक नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने में लगी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें