"लापता" के लिए 169 परिणाम मिले
ओटीटी
राख ट्रेलर : एक ऐसा अपराध जिसने तोड़ दिया पूरे देश का भरोसा, जून में होगी रिलीज
अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी अभिनीत क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह कहानी दो बच्चों के अपहरण और एक भयावह अपराध की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाए गए घटनाक्रम कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड की याद दिलाते हैं, हालांकि निर्माताओं ने इसे काल्पनिक कहानी बताया है। सस्पेंस, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह सीरीज जून 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
रायपुर संभाग
दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़
राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शुक्रवार देर रात सतनामी मोहल्ले में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी।
राजनांदगांव
रहस्यमयी मौत : नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पहचान में जुटी
नेशनल हाईवे स्थित देसाई बीड़ी कार्यालय के पास 29 मई 2026 को एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में मिला, जिसे डायल-108 की मदद से पेंड्री मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संपर्क नंबर जारी किया है।
गरियाबंद
दर्दनाक हादसा : रायपुर के दो युवकों की डूबने से मौत, पिकनिक के दौरान पसरा मातम
पांडुका थाना क्षेत्र के कुकदा बांध में रविवार शाम रायपुर से पिकनिक मनाने आए दो युवकों की नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बांध पहुंचे थे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान सिंपी सक्सेना (22) और पीयूष मंडल (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
रायपुर संभाग
युवक हत्याकांड : शव बरामद, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, कानून-व्यवस्था पर सवाल
रायपुर से सटे मंदिरहसौद क्षेत्र से 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि पानी के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई और शव को महासमुंद जिले में महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया।
राष्ट्रीय
खौफनाक अंत : इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझी मर्डर मिस्ट्री
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका को सूरत से बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध और फिर शादी के दबाव व सोशल मीडिया विवाद ने इस रिश्ते को खौफनाक मोड़ दे दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा
रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील (Reel) बनाने के चक्कर में एक युवक, निखिल सिंह की अहिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और एक साहसी वीडियो शूट करने के लिए उसने बिना सुरक्षा सोचे नदी में छलांग लगा दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कूदते हुए और फिर पानी में लापता होते हुए दिख रहा है।
रायगढ़
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
कोरबा
रहस्यमयी मौत : जंगल में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि शिनाख्त हो सके। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी : द बंगाल फाइल्स, 7 महीने पहले क्यों लगी थी रोक? जानिए पूरा मामला
द बंगाल फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में है। 1946 के बंगाल दंगों और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को संवेदनशील विषय और विवादों के चलते पश्चिम बंगाल में करीब सात महीने पहले रोक दिया गया था। अब कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा शर्तों के बाद इसे फिर से राज्य में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है—अतीत की हिंसा और वर्तमान में चल रही एक जांच के जरिए पुराने रहस्यों को उजागर किया जाता है। रिलीज को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।
गरियाबंद
लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
कुदरगढ़ चौकी के आनंदपुर जंगल में लापता युवती का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती पिछले दो महीनों से अपनी बहन के घर पर अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से 500 मीटर दूर जंगल में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर प्रेम प्रसंग व पारिवारिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, 10वीं की छात्रा समेत दो की मौत
बालोद जिले में दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में 10वीं की छात्रा समेत दोनों की मौके पर मौत हो गई। छात्रा एक दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।