Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, 10वी…
ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली
ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली
छत्तीसगढ़ Featured

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, 10वीं की छात्रा समेत दो की मौत

बालोद जिले में दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में 10वीं की छात्रा समेत दोनों की मौके पर मौत हो गई। छात्रा एक दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
06 May 2026, 09:09 PM
बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने रेल पटरी पर लेटकर जान देने का कदम उठाया। इसी दौरान वहां से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 78823) की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे और पुलिस को दी, जिसके बाद आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

10वीं की छात्रा थी युवती

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय जितेश्वर तारम (ग्राम कुम्हालोरी निवासी) और 17 वर्षीय लीलेश्वरी उइके (ग्राम साल्हे निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लीलेश्वरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।

घटनास्थल के पास से युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

मंगलवार शाम से लापता थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, लीलेश्वरी मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी बीच सुबह इस दर्दनाक घटना की सूचना मिली।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना इलाके में गहरे सदमे और चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें