Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम कोरबा रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा ग…
डूबते हुए युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन
डूबते हुए युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन
कोरबा

रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील (Reel) बनाने के चक्कर में एक युवक, निखिल सिंह की अहिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और एक साहसी वीडियो शूट करने के लिए उसने बिना सुरक्षा सोचे नदी में छलांग लगा दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कूदते हुए और फिर पानी में लापता होते हुए दिख रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 May 2026, 04:49 PM
कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने के जुनून ने एक हंसते-खेलते युवक की जान ले ली। यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अहिरन नदी की है, जिसने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या चंद व्यूज और लाइक्स किसी की जिंदगी से ज्यादा कीमती हैं?

मृतक की पहचान निखिल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में पिकनिक मनाने और नहाने गया था। आजकल के युवाओं की तरह निखिल पर भी सोशल मीडिया के लिए रोमांचक वीडियो बनाने का भूत सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निखिल ने नदी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए बिना ही स्टंट करने का फैसला किया।

रील के चक्कर में 'मौत की छलांग'

सोशल मीडिया पर इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निखिल ने अपने दोस्त को मोबाइल थमाया और कहा कि वह उसकी नदी में कूदते हुए रील बनाए। जैसे ही निखिल ने पानी में छलांग लगाई, वह बाहर नहीं निकल पाया। दोस्तों को शुरुआत में लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन देखते ही देखते वह तेज लहरों के बीच आंखों से ओझल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई। अगले दिन बिलासपुर से SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम बुलाई गई। करीब 48 घंटों तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण शव को ढूंढने में काफी मुश्किलें आईं। आखिरकार, दो दिनों के बाद निखिल का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी के ऊपर तैरता हुआ मिला, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला।

SECL कर्मचारी के घर में पसरा मातम

मृतक निखिल के पिता SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में डम्पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब केवल चीख-पुकार और मातम है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद कोरबा पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। पुलिस का कहना है कि फेमस होने की होड़ में युवा अपनी सुरक्षा को ताक पर रख रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि नदी, ऊंचे पहाड़ों, रेलवे ट्रैक या किसी भी खतरनाक स्थान पर फोटो या वीडियो न बनाएं। आपकी एक छोटी सी लापरवाही परिवार को उम्र भर का गम दे सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें