"वन विभाग" के लिए 219 परिणाम मिले
कोरबा
जंगली हाथियों का खतरा : कटघोरा वन मंडल में दंतैल हाथी का हमला, 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में जंगली हाथी के हमले में 40 वर्षीय संतोष कुमार गोड़ की मौत हो गई। वन विभाग ने परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी है। एक सप्ताह में यह दूसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी बढ़ गई है।
रायगढ़
मचाया आतंक : देर रात गांव में घुसें हाथी, कई कच्चे मकान किए ध्वस्त
रायगढ़ के कापू वन परिक्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने देर रात अलोला और टेड़ासेमर गांव में घुसकर कई कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे एक दिन पहले हाथी के हमले में एक युवक घायल हो गया था, जबकि क्षेत्र में हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से वन विभाग सतर्क है।
छत्तीसगढ़
बागबाहरा में भालू की एंट्री, मैदान से लेकर बस्ती तक बेखौफ घूमता रहा
बागबाहरा के सुनसानिया ग्राउंड में शुक्रवार सुबह एक जंगली भालू 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर पहुंच गया। कुछ देर बाद वह रिहायशी इलाके से होते हुए रेलवे पटरी पार कर जंगल लौट गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
यात्रा
हॉर्नबिल सफारी : उदंती-सीतानदी में शुरू होगी खास सफारी, जनजातीय गांवों को मिलेगा रोजगार का नया सहारा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण और स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए हॉर्नबिल सफारी शुरू की जाएगी। ओढ़, अमलोर और आमामोरा गांवों में संचालित होने वाली इस पहल से पर्यटकों को दुर्लभ पक्षियों के प्राकृतिक आवास में दर्शन का अवसर मिलेगा।
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
अन्य
तगड़ा झटका : विधायक चैतर वसावा को 7 साल की जेल, विधायकी पर मंडराया संकट
गुजरात के डेडियापाडा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक चैतर वसावा को वनकर्मियों पर हमले और रंगदारी के मामले में राजपीपला की अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी पत्नी शकुंतला वसावा समेत कुल 9 लोगों को दोषी ठहराया गया है।
बलौदाबाज़ार
रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया
बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकम में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुआ कमजोर और बीमार पाया गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
कुदरत का करिश्मा : टाइगर रिजर्व में दिखी रहस्यमयी उड़न गिलहरी, वन्यजीव विशेषज्ञों में बढ़ी उत्सुकता
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ इंडियन फ्लाइंग स्क्विरल (उड़न गिलहरी) दिखाई दी है। वन विभाग ने इसे जैव विविधता संरक्षण और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी का सकारात्मक संकेत बताया है। इस दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से वन्यजीव संरक्षण, शोध गतिविधियों और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नागद्वारी मेला : सतपुड़ा के घने जंगलों में सुरक्षा सख्त, कलेक्टर ने खुद पैदल नापे दुर्गम रास्ते
प्रशासनिक मुस्तैदी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी साई कृष्ण एस. थोटा ने अधिकारियों की टीम के साथ जलगली, नागफनी और स्वर्गद्वार जैसे अत्यंत दुर्गम, पथरीली और जंगली रास्तों पर कई किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सघन निरीक्षण किया।
सूरजपुर
जंगल में पसरा मातम : प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम
आगे की राह मौत के असली कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। यदि करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर कार्रवाई हो सकती है। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए वन विभाग इलाके की मॉनिटरिंग कर रहा है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
तेंदुए का कहर : तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत, चार ग्रामीण घायल रात में गांव बने सुनसान
कांकेर जिले के नरहरपुर और सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। देवडोंगर गांव में घर के भीतर सो रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरोना क्षेत्र के गट्टागुडूम गांव में भी तेंदुए ने घरों में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे अब तक कुल चार लोग घायल हो चुके हैं।
रायगढ़
हादसा : कोयला रूट पर ट्रेन से टकराई 45 साल की मादा हथिनी, इलाज से पहले तोड़ा दम
तेज रफ्तार का शिकार: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारमार गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। कोयला परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली रेल लाइन पर रात के अंधेरे में एक तेज रफ्तार मालगाड़ी ने पटरी पार कर रही लगभग 45 वर्षीय जंगली मादा हथिनी को सीधी टक्कर मार दी।