"वन विभाग" के लिए 295 परिणाम मिले
महासमुंद
महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। झगरेनडीह जांच नाका के पास एक पिकअप वाहन से चार भैंसों को मुक्त कराया गया, जिन्हें रस्सियों और हुक से बांधकर ओडिशा के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मामले में वाहन चालक के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग संभाग
खौफ: बाघ के हमले में बैल की मौत, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना
निडेली गांव में बाघ की लगातार मौजूदगी से दहशत बढ़ गई है। बाघ के हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि गश्त कर रहे वनकर्मियों का भी उससे करीबी सामना हुआ। वन विभाग ने निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
महासमुंद
पिथौरा वन क्षेत्र में अवैध करील संग्रहण, एक आरोपी पर वन अपराध दर्ज
महासमुंद। वन विभाग ने पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से करील तोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा की गई।
जगदलपुर (बस्तर)
कुमली में वन भूमि विवाद गहराया, खेतों में खड़ी मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर
बस्तर ब्लॉक के कुमली पंचायत में वन भूमि पर खेती को लेकर वन विभाग और किसानों के बीच विवाद सामने आया है। विभाग ने 6 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए मक्के की फसल नष्ट कर दी। वहीं किसानों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जांच के बाद कदम उठाने की मांग की है।
महासमुंद
पिथौरा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता सुधार और मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर
महासमुंद के पिथौरा में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी और विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में भालू के हमले से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद भालू गांव के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास जारी है।
बिलासपुर
तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा
मरवाही वन मंडल क्षेत्र में तीन हाथियों के दल ने चिचगोहना और घुसरिया गांव में जमकर नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने तीन मकानों को क्षतिग्रस्त करने के साथ करीब 15 किसानों की फसल रौंद दी। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
रायगढ़
नागरमुड़ा में पेड़ कटाई पर विवाद, कोयला खदान के लिए 40 हजार से ज्यादा पेड़ काटने का आरोप
रायगढ़ में स्थित तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के आबंटन के बाद जिन्दल ने इलाके के नागरमुड़ा में बीते एक माह के भीतर 40 हजार से भी अधिक पेड़ों को काट दिया है, जबकि अनुमति लगभग 16 हजार पेड़ों की थी। इतना ही नहीं प्रबंधन ने अनुमति की आड़ में बेशकीमती सौगान व प्रतिबंधित सराई के पेड़ों को भी काटकर यह बता दिया है कि इलाके में उसे रोकने वाला कोई नहीं है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हाथी के तीन जबड़े बरामद कर तस्करों को भेजा गया जेल
रामानुजगंज में वन विभाग ने हाथी दांत तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और धर्मशाला के कमरे से हाथी के तीन जबड़े बरामद किए गए हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विभाग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रहा है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। फील्ड ट्रेनिंग के तहत 5 अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। कुनाल मिश्रा को सरगुजा, मृगजा यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर और यशस्वी मौर्य को राजनांदगांव वनमंडल में तैनात किया गया है।
धमतरी
धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू
धमतरी के बिरगुड़ी क्षेत्र के करहीघाटी गांव में तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ देर बाद वही तेंदुआ एक घर के बाहर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सरगुजा संभाग
खौफ : बंदर ने 5 माह के मासूम को उठाकर पानी के ड्रम में फेंका, हालत गंभीर
लखनपुर क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदर ने 5 माह के मासूम बच्चे को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने व सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।