"वन विभाग" के लिए 295 परिणाम मिले
रायगढ़
हाथियों ने रोकी रफ्तार : रातभर सड़क पर डटा रहा झुंड, कई घंटे बंद रही आवाजाही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया क्षेत्र में गुरुवार शाम हाथियों का चंजझुंड सड़क पर आ जाने से वन विभाग ने एहतियातन दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। करीब 18 हाथी रात 2 बजे तक सड़क और आसपास के इलाके में मौजूद रहे। वन विभाग ने राहगीरों को सुरक्षित लौटाया, गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की।
कोरबा
भालू को कटहल खाना पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम छिंदिया में कटहल खाने पहुंचा एक भालू ग्रामीणों की भीड़ देखकर घबरा गया और भागते समय 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने करीब 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल की ओर रवाना कर दिया।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में हाईटेक वन सुरक्षा : घने जंगलों में बढ़ी निगरानी, थर्मल ड्रोन से वन्यजीव और तस्करों पर नजर
बस्तर के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने थर्मल ड्रोन से निगरानी शुरू की है। कांकेर वन मंडल से लाए गए इस हाईटेक ड्रोन की मदद से रात के अंधेरे में भी शिकारियों, तस्करों और वन्यजीवों की गतिविधियों का पता लगाया जा सकेगा। इससे जंगलों की सुरक्षा, वनकर्मियों की गश्त और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
रायगढ़
जंगलों से गांव तक पहुंचे हाथी : रात में गांव पहुंच रहा हाथियों का दल, राइस मिल में घुसकर खाया धान
रायगढ़ जिले के छाल, बोरो, धरमजयगढ़ और कापू वन क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। औरानारा गांव की एक राइस मिल में लगातार दूसरी रात हाथी घुसकर धान खा गया और बाउंड्रीवाल तोड़ दी।
जगदलपुर (बस्तर)
AI का कमाल : तेंदुए’ का वायरल वीडियो से दहशत ग्रामीण, जांच में निकला फर्जी वीडियो
अड़ावाल गांव में तेंदुए का बताकर वायरल किया गया वीडियो जांच में फर्जी निकला। वन विभाग ने जांच के बाद खुलासा किया कि वीडियो AI तकनीक से बनाया गया था। विभाग ने महज एक घंटे में वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की, जहां युवक ने मजाक में वीडियो बनाने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मान ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों से जुड़े किसी भी वीडियो या सूचना को बिना पुष्टि किए वायरल न करें।
महासमुंद
पट्टा सर्वे की शिकायतों पर नपा एक्शन में, वार्डों में होगी निगरानी
महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने जन समस्याएं सुनीं। पट्टा सर्वे को लेकर मिल रही शिकायतों पर सीएमओ को सर्वे टीम की मॉनिटरिंग, वार्डों में मुनादी और नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
जगदलपुर (बस्तर)
शिकार पर लगाम : इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स
बस्तर के वन्यजीवों को शिकारियों और तस्करों से बचाने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना ने संयुक्त रणनीति बनाई है। बीजापुर में हुई बैठक के बाद तीनों राज्यों की ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया गया है, जो सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
राज्य सरकार
मन की बात : जल संरक्षण अभियान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के कैच द रेन अभियान और वर्षा जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। इसरो की तकनीक से बने रिचार्ज वेल, अनिवार्य रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जनभागीदारी आधारित प्रयासों ने कोरबा को जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
जशपुर
आफत : हाथियों का तांडव, कटहल की खुशबू से साजापानी गाँव में घुसा 18 हाथियों का दल, दो मकान जमींदोज
कंसाबेल वन परिक्षेत्र स्थित साजापानी गांव में 18 हाथियों के दल ने धावा बोल दिया। हमले का कारण: माना जा रहा है कि घरों में रखे कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी रिहायशी इलाके में दाखिल हुए।नुकसान: हाथियों ने दो ग्रामीणों के मकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा सारा अनाज खा गए।
सूरजपुर
एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूरजपुर के केशवपुर गांव में तालाब में मगरमच्छ होने की AI से बनाई गई फर्जी तस्वीर व्हाट्सएप पर वायरल कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की जांच में तस्वीर झूठी निकली, जिसके कारण विभाग को अनावश्यक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ।
रायपुर
नई पहचान : प्रकृति की सुंदरता को मिलेगा सम्मान, छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली
छत्तीसगढ़ में पहली बार राजकीय तितली के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तीन तितली प्रजातियों को चयनित कर जनता से ऑनलाइन मतदान के जरिए राय मांगी है। 31 अगस्त 2026 तक लोग अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकेंगे। जनमत और विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर राज्य की राजकीय तितली का अंतिम चयन किया जाएगा।
रायपुर
अनोखा रिश्ता : न हमला किया, न डराया... गंगाराम मगरमच्छ बन गया गांव का परिवार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव का गंगाराम मगरमच्छ इंसान और वन्यजीवों के बीच भरोसे और सह-अस्तित्व की अनोखी मिसाल बन गया था। वर्षों तक तालाब में रहने के बावजूद उसने कभी किसी इंसान या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचाया। ग्रामीणों के साथ उसके शांत व्यवहार की कहानी देश-विदेश तक पहुंची।