Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
"वन विभाग" के लिए 219 परिणाम मिले
माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
छत्तीसगढ़
माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल (गौरेला परिक्षेत्र) की पीपर खूंटी बीट में 122 बेशकीमती सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। रायपुर मुख्यालय में शिकायत के बाद बिलासपुर की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने मौके पर जाकर 122 ठूंठ बरामद किए, जिससे तस्करी की पुष्टि हुई।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
खैरागढ़ में 27 अप्रैल को खुलेगा आस्था का रहस्यमयी द्वार : साल में सिर्फ एक दिन खुलती है मंडीप खोल गुफा
छत्तीसगढ़
खैरागढ़ में 27 अप्रैल को खुलेगा आस्था का रहस्यमयी द्वार : साल में सिर्फ एक दिन खुलती है मंडीप खोल गुफा
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठाकुरटोला स्थित रहस्यमयी मंडीप खोल गुफा 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोली जाएगी। साल में केवल एक दिन खुलने वाली इस गुफा तक पहुंचने के लिए करीब 10 किमी का कठिन जंगल सफर तय करना पड़ता है। गुफा के भीतर प्राकृतिक शिवलिंग, पवित्र कुंड और श्वेत गंगा की धारा आस्था का केंद्र हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 26 Apr 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा
छत्तीसगढ़
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में सैटेलाइट और ड्रोन जांच से पता चला है कि पिछले 15 वर्षों में करीब 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा हुआ और 1 लाख से अधिक पेड़ काटे गए। खेती के नाम पर जंगल साफ किया गया, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हुआ है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Apr 2026
जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
देश
जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित छिपादोहर पश्चिमी रेंज के गुरिकरम जंगल में जंगली बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों महिलाएं सोमवार को महुआ चुनने जंगल गई थीं, तभी अचानक बायसन ने उन पर हमला कर दिया। देर तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई, जिसके बाद मंगलवार को दोनों मृतकों के शव जंगल से बरामद हुए और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन्यजीवों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। वन विभाग ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि दी है और आगे मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 21 Apr 2026
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
वनमंडल महासमुंद के बागबहरा क्षेत्र में तमोरा बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। लगभग 94 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई, भूमि की जुताई और वन सीमा चिन्हों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कीर्तिमान डेस्क 21 Apr 2026
भड़की हिंसा : जंगल बचाने पहुँचे कर्मचारी पर हमला, विस्थापन की आग में भड़का घरघोड़ा
छत्तीसगढ़
भड़की हिंसा : जंगल बचाने पहुँचे कर्मचारी पर हमला, विस्थापन की आग में भड़का घरघोड़ा
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तनाव हिंसक हो गया। चिमटापानी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पोकलेन मशीन से जंगल की जमीन समतल करते हुए रोका, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने हथियारों और डंडों से वनकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें मौके से भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC Limited द्वारा जमीन अधिग्रहण के बाद वे बेघर हो गए हैं, इसलिए मजबूरी में जंगल की जमीन पर बसने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला वन संरक्षण और विस्थापन के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करता है।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
विभाग का अलर्ट : धरमजयगढ़ में 50 हाथियों की सड़क पर धमक, कई मार्ग घंटों जाम
छत्तीसगढ़
विभाग का अलर्ट : धरमजयगढ़ में 50 हाथियों की सड़क पर धमक, कई मार्ग घंटों जाम
रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में शनिवार को लगभग 50 हाथियों के दो दलों की सक्रिय आवाजाही से कई प्रमुख मार्गों पर घंटों यातायात बाधित रहा। एक दल (35 हाथी) बोजिया–औरानारा मार्ग से गाड़ाडटी जंगल की ओर गया, जबकि दूसरा दल (15 हाथी) रायगढ़–धर्मजयगढ़ मार्ग पार कर 367 आरएफ क्षेत्र की ओर बढ़ा। स्थिति को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया। विभाग के अनुसार, पूरे वन मंडल में वर्तमान में 133 हाथी अलग-अलग समूहों में मौजूद हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनी हुई है।
कीर्तिमान डेस्क 19 Apr 2026
देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन : 6 टन से ज्यादा कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
छत्तीसगढ़
देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन : 6 टन से ज्यादा कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
कोरिया जिले के देवखोल जंगल में प्रशासन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 6 टन से अधिक कोयला और खनन उपकरण जब्त किए। सुरंगों को ध्वस्त करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने भविष्य में सख्त कार्रवाई और निगरानी जारी रखने की बात कही है।
कीर्तिमान ब्यूरो 18 Apr 2026
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
छत्तीसगढ़
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
सूरजपुर जिले के अंबिकापुर–प्रतापपुर मार्ग पर जंगली हाथी के हमले में एक युवा किसान केशव भोय की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की।
कीर्तिमान डेस्क 16 Apr 2026
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत : सीएम साय सुकमा पहुंचे, 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत : सीएम साय सुकमा पहुंचे, 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सुकमा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 308 करोड़ रुपए के 228 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 159 का शिलान्यास और 69 का लोकार्पण शामिल है। नक्सल प्रभावित बस्तर में अब तेजी से शांति और विकास लौट रहा है—3 हजार से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, गांवों में स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत 1100 टीमें घर-घर जांच करेंगी, वहीं महिलाओं, आदिवासियों और दिव्यांगों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।
कीर्तिमान ब्यूरो 14 Apr 2026
गजब का प्रस्ताव : छोटू देख नहीं सकता और विभाग कह रहा है वंश में वृद्धि करने जंगल जाओ
गरियाबंद
गजब का प्रस्ताव : छोटू देख नहीं सकता और विभाग कह रहा है वंश में वृद्धि करने जंगल जाओ
छोटू की कहानी दरअसल एक वन्यजीव की नहीं, उस सोच की कहानी बन गई है जहां संरक्षण और संवेदनशीलता के बीच संतुलन बार-बार डगमगाता नजर आता है। यह फैसला अगर उसे सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश है, तो उसकी तैयारी कहीं नजर नहीं आती।
कीर्तिमान ब्यूरो 06 Apr 2026
झलप में बायसन अलर्ट : 4 बायसन पहुंचे रिहायशी इलाके में, ट्रैफिक रोककर सुरक्षित जंगल भेजा गया
महासमुंद
झलप में बायसन अलर्ट : 4 बायसन पहुंचे रिहायशी इलाके में, ट्रैफिक रोककर सुरक्षित जंगल भेजा गया
बारनवापारा अभ्यारण्य से भटके चार जंगली बायसन झलप क्षेत्र में पहुंच गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लखनपुर में किसानों ने शोर मचाकर फसल को नुकसान से बचाया। बायसनों के हाईवे की ओर बढ़ने पर वन विभाग ने ट्रैफिक रोककर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित कुर्रूभाठा के जंगल में पहुंचा दिया।
कीर्तिमान ब्यूरो 02 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें