"ठगी" के लिए 188 परिणाम मिले
रायपुर
धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे
रायपुर में दोना-पत्तल बनाने की मशीन और रोजगार का झांसा देकर एक युवक से 2.95 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने मशीन, कच्चा माल और तैयार माल खरीदने का वादा पूरा नहीं किया। शिकायत के आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकील समेत 3 पर एफआईआर
राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बार ठगों ने आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपना शिकार बनाया। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।
राष्ट्रीय
देश में बड़ा साइबर फ्रॉड : सीबीआई ने पकड़ी सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों को ठगा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग को सीबीआई ने दबोचा है। आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हूबहू नकली वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए। सुप्रीम कोर्ट की शिकायत पर सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है।
राष्ट्रीय
मोदी का बड़ा एक्शन : देशभर में लागू होगी ई-जीरो एफआईआर, अब ऑनलाइन धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगा केस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति बैठक में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल ठगी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आम जनता की सुरक्षा के लिए देशभर में ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने अधिकारियों को हर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से तुरंत बात करने को कहा है ताकि इस सिस्टम को जमीन पर उतारा जा सके।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खुद को वकील बताकर लोगों से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की सतर्कता से आरोपी की पहचान उजागर हुई। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलता रहा, जिससे संदेह गहरा गया। तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
तकनीक
टेलीग्राम को झटका : दिल्ली हाई कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार, कहा-सुरक्षा सर्वोपरि
NEET-UG 2026 री-परीक्षा से पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने Telegram पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि परीक्षा की सुरक्षा, पेपर लीक रोकने और राष्ट्रीय हित को देखते हुए 22 जून तक बैन जारी रहेगा।
राज्य सरकार
मामला : ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक में ₹22 लाख की धोखाधड़ी
वर्तमान स्थिति निजी बैंक की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने और कितने व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
दुर्ग
खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपने बैंक खातों, एटीएम और सिम कार्ड को साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जिनके जरिए ठगी के लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था।
राष्ट्रीय
NEET-UG विवाद : टेलीग्राम बैन पर कोर्ट में सुनवाई, पेपर लीक केस ने बढ़ाई सरकार की चिंता
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले सरकार ने परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े और पेपर लीक अफवाहों पर रोक लगाने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कुछ चैनल नकली प्रश्नपत्र और गलत जानकारी फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे और पैसों की ठगी कर रहे थे।
बिलासपुर
खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया
बिलासपुर में व्यापारी को धन दोगुना कर रातों-रात अमीर बनाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अयोध्या का पंडित बताकर लोगों को फंसाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की।
तकनीक
बड़ा फैसला : भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक बंद रहेगा एक्सेस
केंद्र सरकार ने NEET (UG) परीक्षा को देखते हुए पेपर लीक और साइबर गड़बड़ी रोकने के लिए भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, जो 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। साथ ही मैसेज एडिट करने की सुविधा 30 जून तक बंद करने का निर्देश भी दिया गया है।
बिलासपुर
खेल : बुजुर्ग व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख उड़ाए
पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का बारीकी से विश्लेषण किया। इस तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया।