"महाराष्ट्र" के लिए 222 परिणाम मिले
संसद
ऑपरेशन टाइगर की आहट : उद्धव गुट की बैठक से 5 सांसद गायब, सियासी गलियारों में मची खलबली!
शिवसेना (UBT) में एक बार फिर अंदरूनी टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा का केंद्र मुंबई स्थित ‘मातोश्री’ में हुई वह बैठक है, जिसमें पार्टी के 9 में से केवल 4 सांसद ही शामिल हुए, जबकि 5 सांसद अनुपस्थित रहे। इन अनुपस्थित सांसदों को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही Eknath Shinde के नेतृत्व वाले शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़
मानसून की दस्तक : सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
धमतरी
खेल : सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह का किया पर्दाफाश
सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक कार में 18.626 किलो गांजा बरामद किया गया और कार, तीन मोबाइल फोन सहित करीब ₹14 लाख की संपत्ति जब्त की गई। तीन आरोपी — दो पुरुष और एक महिला — गिरफ्तार किए गए।
राष्ट्रीय
आकर्षण का केंद्र : सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का 24 घंटे का रोमांच, 120 जोड़ों ने दिखाया दम
देवास जिले के सतवास में स्व. नटवर बियानी की स्मृति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ने ग्रामीण परंपरा और रोमांच का अनूठा संगम पेश किया। कन्नौद रोड स्थित तालाब मैदान में 24 घंटे चली इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आई 120 बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया। रातभर चले मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरा माहौल मेले जैसा बन गया।
संसद
मास्टरप्लान : 543 से बढ़कर 824 होंगी लोकसभा सीटें, EAC-PM के फॉर्मूले से बदलेगा देश का सियासी नक्शा!
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार के लिए लंबे समय से चर्चा में रहे परिसीमन (Delimitation) विधेयक को आगे बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ती दिखाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के एक वर्किंग पेपर में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 824 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत देश के 170 बड़े लोकसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें 111 सीटों को तीन हिस्सों और 59 सीटों को दो हिस्सों में विभाजित करने की योजना है।
कांग्रेस
महाबैठक : भीतर के मतभेद सुलझाने और तीसरे मोर्चे की आहट के बीच विपक्ष ने बुना साझा चक्रव्यूह
दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में विपक्षी दलों ने EVM, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, NEET परीक्षा विवाद और चुनावी निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए विपक्ष को लगातार आक्रामक रुख बनाए रखने की सलाह दी।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
धर्म
आस्था का महासैलाब : बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में लगी अर्जियाँ, डिजिटल आरती के दूधिया प्रकाश से जगमगाया आसमान
गुजरात के राजकोट शहर में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दो दिवसीय हनुमान कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने “दिव्य दरबार” में अपनी अर्जी लगाई और कथित रूप से समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ा एक्शन : दो भैंसों को बचाया, 2.60 लाख का मशरूका जब्त
गण्डई पुलिस ने पशु तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र ले जाई जा रही दो भैंसों को मुक्त कराया है। ग्राम बिरखा के पास घेराबंदी कर बिना नंबर के टाटा एस गोल्ड वाहन को पकड़ा गया, जिसमें भैंसों को अमानवीय परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था।
दुर्ग
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
रक्षा
भारतीय सेना : हवाई ताकत को मिला नया बल, 25 अधिकारियों को फ्लाइंग विंग्स
महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CATS) में 59 अधिकारियों ने एविएशन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिनमें से 25 अधिकारियों को फ्लाइंग विंग्स प्रदान किए गए। सेना प्रशिक्षण कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आधुनिक युद्ध, ड्रोन तकनीक और हवाई अभियानों की चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले 23 वर्षों में यह संस्थान 1,794 अधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है। सेना का मानना है कि प्रशिक्षित एविएशन अधिकारियों की यह नई खेप भविष्य के युद्धक्षेत्र में भारतीय सेना की हवाई क्षमता को और मजबूत करेगी।