"महासमुंद" के लिए 1055 परिणाम मिले
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तियों के साथ महासमुंद में पहली बार गाएगा छत्तीसगढ़
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
महासमुंद
चोरी का खुलासा : महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का कॉपर वायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र स्थित विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट में हुई कॉपर वायर चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्लांट की फेंसिंग काटकर करीब 16 किलो कॉपर वायर चोरी किया था। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी टिकेश्वर भास्कर और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यवसायी दिनेश कंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
धर्म
अखंड सौभाग्य की कामना : महासमुंद में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया वट सावित्री व्रत
महासमुंद में वट सावित्री व्रत, शनि अमावस्या और शनि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की, वहीं श्रद्धालुओं ने शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में नन्हे-मुन्नों के लिए नई सौगात : ‘The Baby Shop’ का भव्य शुभारंभ
महासमुंद के गांधी चौक स्थित अरिहंत ज्वेलर्स के बाजू में ‘The Baby Shop’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यहां नवजात शिशुओं और माताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेबी कपड़े, मैटरनिटी ड्रेस, बेबी फूड, फुटवियर, केयर प्रोडक्ट्स, खिलौने, झूला, मैजिक कार, साइकिल और बैटरी कार जैसी विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति रही और दुकान को शहर में एक उपयोगी नई सुविधा के रूप में सराहा गया।
महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की होगी गहन समीक्षा, 14 मई को जिला स्तरीय समितियों की बैठक
महासमुंद में 14 मई को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री, रिव्यू एवं आरसेटी समितियों की बैठक होगी। बैठक में बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, सीडी रेशियो, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, बीमा योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
छत्तीसगढ़
जनगणना 2027 : प्रथम चरण में महासमुंद सर्किल में ‘युद्ध स्तर’ पर कार्य जारी, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जमीनी निरीक्षण
महासमुंद सर्किल के झलप और आसपास के ग्रामों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं प्रगणन का कार्य तेजी से जारी है। जिला नोडल अधिकारी श्री महिलांगे और सांख्यिकी विभाग के श्री बघेल के नेतृत्व में अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कौंदकेरा, छिल्पावन, तेलीबांधा सहित झलप के HLB क्षेत्रों में डेटा संग्रह की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। सुपरवाइजर और फील्ड ट्रेनर्स की मौजूदगी में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी घर या परिवार गणना से छूटे नहीं।
शिक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड : संध्या नायक समेत महासमुंद की चार बेटियों ने मेरिट में बनाई जगह
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 2026 के 10वीं और 12वीं परिणामों में इस वर्ष सुधार दर्ज किया गया है। महासमुंद की संध्या नायक के साथ 10वीं में पास प्रतिशत 77.15% बच्चों ने सफलता हासिल की, जो पिछले वर्ष से 0.62% अधिक है। 12वीं में 83.04% विद्यार्थी सफल हुए, जो 1.17% की बढ़ोतरी दर्शाता है। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं में 2.43 लाख और 12वीं में 2.02 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
छत्तीसगढ़
सवाल में राम नाम का आपत्तिजनक उपयोग, महासमुंद DEO विजय लहरे सस्पेंड
चौथी की परीक्षा में आपत्तिजनक सवाल, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना और वित्तीय गड़बड़ियों के साथ तीन बड़े आरोपों ने गिराई कुर्सी, आदेश में साफ कहा गया है कि अधिकारी ने अपने दायित्वों के प्रति सजगता नहीं दिखाई और मनमानी तथा स्वेच्छाचारिता से काम किया। इन सभी तथ्यों को गंभीर कदाचार मानते हुए शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है, जबकि बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़
गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी माँग: संविधान संशोधन के लिए महासमुंद में गौसेवकों ने सौंपा ज्ञापन
भारत के संविधान में पहले से ही अनुच्छेद 48 के तहत राज्य को गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन यह नीतिनिर्देशक तत्व (Directive Principle) है, यानी यह अदालत में बाध्यकारी नहीं होता। इसी तरह अनुच्छेद 51A नागरिकों के कर्तव्यों की बात करता है, लेकिन इन्हें लागू करवाने के लिए दंडात्मक प्रावधान सीमित हैं। यदि इन अनुच्छेदों में बदलाव करना हो, तो इसके लिए संसद में संवैधानिक संशोधन (Constitutional Amendment) की जटिल प्रक्रिया अपनानी पड़ती है, जिसमें व्यापक राजनीतिक सहमति जरूरी होती है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का शुभारंभ
महासमुंद के गुड़रूपारा में 50 बेडेड दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। यह सुपरस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर है, जहां हड्डी रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, कार्डियोलॉजी सहित कई चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों में न जाना पड़े। उद्घाटन के साथ ही 26 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में पांडुलिपि संरक्षण को बढ़ावा, “ज्ञान भारतम” ऐप से जुड़ने की अपील
महासमुंद जिला में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आर्ष ज्योति गुरुकुल कोसरंगी में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का निरीक्षण किया। यहाँ रामायण, चार वेद और आयुर्वेद से जुड़ी महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं। उन्होंने “ज्ञान भारतम” ऐप के जरिए इन धरोहरों के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए नागरिकों से जुड़ने की अपील की। इस पहल के तहत पांडुलिपियों को जमा करने की जरूरत नहीं, केवल उनकी फोटो अपलोड करनी होती है, जिससे संरक्षण और दस्तावेजीकरण आसान हो सके।
कीर्तिमान अतिथि
बदल रही तस्वीर : अविरल-निर्मल सितली की ओर बढ़ता महासमुंद, जनसहयोग से हो रहा नाले के कायाकल्प
महासमुंद के सितली नाला के कायाकल्प को लेकर जनसहयोग से बड़ा अभियान आकार ले रहा है। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा और प्रगति पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि अविरल सितली, निर्मल सितली अभियान के तहत श्रमदान, अंशदान और समयदान के जरिए नागरिक खुद आगे आकर बदलाव की मिसाल पेश कर रहे हैं।