"छत्तीसगढ़ सरकार" के लिए 202 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की गर्मी छुट्टियाँ 20 अप्रैल से घोषित, सरकार ने बदला अवकाश कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है। अब पहले से तय 1 मई–15 जून की छुट्टियाँ बढ़ती गर्मी के कारण पहले शुरू होकर 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक लागू होंगी। यह निर्णय सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा और इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
सक्ती
वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 20 की मौत, दर्जनों घायल, मुआवजे और जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 मजदूर घायल हुए हैं। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया में देरी के कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और एक नौकरी देने, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार और PMNRF से भी आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
नियम सख्त : सप्लाई में देरी या लापरवाही पर 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए देशी स्पिरिट नियम 1995 को और सख्त बना दिया है। नए नियमों के तहत शराब सप्लाई में देरी या किसी भी तरह की लापरवाही पर अब 1 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़
CG Govt Training Rule 3 : छत्तीसगढ़ में अफसर-कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू
छत्तीसगढ़ सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी है। अफसरों और कर्मचारियों को कम से कम 3 कोर्स पूरे करने होंगे, जिनमें AI कोर्स भी शामिल है। अप्रैल महीने की सैलरी निकालने के लिए ये कोर्स जरूरी होंगे। साथ ही, 2026-27 से APAR में भी इसे जोड़ा जाएगा, जिससे प्रमोशन और मूल्यांकन पर असर पड़ेगा।
खनिज राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त, 2025–26 में ₹ 16,625 करोड़ की कमाई
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025–26 में खनिज राजस्व में 14% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। राज्य ने कुल ₹16,625 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इस सफलता में ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म, तकनीकी नवाचार, प्रभावी निगरानी और डिस्पैच रूट्स के अनुकूलन का बड़ा योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
अब गांव-गांव मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा, 1051 केंद्रों पर शुरू होंगी लैब सेवाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। HLL Lifecare Limited के साथ समझौते के तहत प्रदेश के 1051 स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी। ‘अटल आरोग्य लैब’ और हब एंड स्पोक मॉडल के जरिए लोगों को सस्ती, सटीक जांच और मोबाइल पर रिपोर्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विदेश
छत्तीसगढ़ में PNG गैस प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, सिंगल विंडो सिस्टम से खत्म होंगी बाधाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी क्षेत्रों में PNG गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की प्रशासनिक बाधाओं को खत्म करने के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे अनुमति प्रक्रिया आसान होगी और घर-घर प्राकृतिक गैस आपूर्ति का कार्य तेजी से पूरा होगा।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: IPS डांगी निलंबित, जांच जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने रतन लाल डांगी को एक SI की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि डांगी ने उसे लगातार परेशान किया, वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाया और मना करने पर पति के ट्रांसफर की धमकी दी।
विदेश
एक क्लिक में कारोबार की राह आसान, छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल क्रांति
16 विभाग, 136 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत
विदेश
भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि, बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम