Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम विदेश एक क्लिक में कारोबार की राह आसान, छत्तीसगढ़ में न…
एक क्लिक में कारोबार की राह आसान, छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल क्रांति
एक क्लिक में कारोबार की राह आसान, छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल क्रांति
विदेश

एक क्लिक में कारोबार की राह आसान, छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल क्रांति

16 विभाग, 136 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 24 Mar 2026, 04:31 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को नई रफ्तार देने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन क्लिक सिंगल विंडो” (OneClick) पोर्टल लॉन्च किया है। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेशकों और उद्यमियों को व्यवसाय स्थापना से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। यह अत्याधुनिक प्रणाली राज्य के 16 विभागों की 136 से अधिक सेवाओं को एक साथ जोड़ती है, जिससे न केवल प्रक्रियाएं सरल होंगी, बल्कि समय की बचत और पारदर्शिता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही, यह पहल ईज ऑफ डूइंग बिजनेसको मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एक पोर्टल, हर सुविधानिवेशकों के लिए बड़ी सहूलियत

वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से अब निवेशकों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी अनुमतियां, मंजूरी, भूमि आवंटन और ऑनलाइन भुगतान जैसी सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी खत्म होगी, जिससे निवेशकों का भरोसा राज्य पर और मजबूत होगा।

हर वर्ग के उद्यमियों के लिए उपयोगी प्लेटफॉर्म

उद्योग विभाग के अनुसार, इस पोर्टल का उद्देश्य केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्टार्टअप, निर्यातकों, छोटे और मध्यम उद्यमों सहित सभी के लिए समान रूप से लाभकारी है। चाहे कोई स्थापित व्यवसाय हो या नया निवेशकहर किसी को अब एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिलेंगी। पोर्टल पर अनुमोदन प्रक्रिया से लेकर सब्सिडी कैलकुलेटर तक की सुविधा उपलब्ध है, जिससे प्रोत्साहनों का अनुमान भी आसानी से लगाया जा सकता है।

पारदर्शिता और दक्षता का नया मॉडल

 “वन क्लिकपोर्टल राज्य के व्यापारिक वातावरण में गति, सरलता और पारदर्शिता लाने का काम करेगा। अनुमोदन, बिल भुगतान, भूमि आवंटन और अनुपालन जैसी जटिल प्रक्रियाएं अब डिजिटल माध्यम से आसान और तेज हो जाएंगी। यह प्रणाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाएगी।

सीजी इसे आसान बनाता है’—नई पहचान की ओर कदम

वनक्लिक नाम न केवल सरल और यादगार है, बल्कि यह पोर्टल के उद्देश्य को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता हैएक क्लिक में सभी सेवाओं की उपलब्धता। इसकी टैगलाइन सीजी इसे आसान बनाता हैछत्तीसगढ़ सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें शासन को एक सहज, पारदर्शी और निवेशक-हितैषी अनुभव में बदलने पर जोर दिया गया है। अब उद्यमी कागजी औपचारिकताओं में कम समय और अपने व्यवसाय के विकास में अधिक समय दे सकेंगेयही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें