"कार्रवाई" के लिए 2859 परिणाम मिले
राज्य सरकार
विभाग की सख्ती : रायपुर में अवैध रेत-चूना पत्थर परिवहन का भंडाफोड़
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 मई 2026 को केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीमों ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।
दुर्ग
गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
दुर्ग जिले के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की कथित चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा, 100 टन से अधिक माल और कई भारी वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क “ब्लू डस्ट परिवहन” की आड़ में लंबे समय से संचालित हो रहा था, जिसमें ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक की मिलीभगत की आशंका है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : पीडब्ल्यूडी सचिव ने ली समीक्षा बैठक, पुल–ओवरब्रिज निर्माण में तेजी के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर में सेतु परिक्षेत्र की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नागरिक सुविधा, सुगम यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव
वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों द्वारा थाना बैरक में वर्दी में शराब सेवन करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। इस सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बैंक लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी ने पहले शिक्षकों से भरोसा कायम किया और फिर एनजीओ व कारोबार का हवाला देकर उनके नाम पर 40 से 80 लाख रुपए तक का लोन स्वीकृत कराया। लोन की राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा लेने और किस्त खुद चुकाने का लालच देकर उसने करीब 200 शिक्षकों को अपने जाल में फंसा लिया।
विदेश
पकिस्तान : भारत के पोखरण टेस्ट के जवाब में पाकिस्तान ने किया था परमाणु परीक्षण
1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण के जवाब में पाकिस्तान ने 28 मई को बलूचिस्तान के चागाई क्षेत्र में सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इसी दिन को पाकिस्तान हर साल “यौम-ए-तकबीर” यानी महानता दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण की 28वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
बिलासपुर
रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य पर तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।
दुर्ग संभाग
महासेंधमारी : 1 करोड़ का 250 टन लोहा चोरी, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहा चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। दुर्ग पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में छापेमारी कर फ्लाई ऐश की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में स्टील स्क्रैप बरामद किया।
राज्य सरकार
किसानों को राहत : उचित दर पर खाद वितरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त
महासमुंद जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों में स्टॉक एवं रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं, वहीं अवैध रूप से भंडारित यूरिया भी जब्त किया गया। विभाग ने विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए किसानों से पक्का बिल लेने की अपील की है।
विदेश
महायुद्ध की कगार पर मध्य पूर्व : ट्रंप के कड़े रुख के बाद आधी रात को अमेरिका ने ईरान पर किया हवाई हमला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अचानक सैन्य टकराव में बदल गया है। अमेरिकी एयरस्ट्राइक और नौसैनिक कार्रवाइयों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। दोनों देशों की आक्रामक चेतावनियों से मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर गंभीर असर की आशंका बढ़ गई है।
बिलासपुर संभाग
सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी के चाचा बताए जा रहे हैं। वे निजी कार्य से तखतपुर जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जशपुर
गांजा खेती : घर की बाड़ी से गांजे की बड़ी खेप बरामद, 40 पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम खिखिर टोली में “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर की बाड़ी में छिपाकर उगाए गए 40 गांजे के पौधों को जब्त किया। आरोपी विजय सिंह (58) ने साड़ी और प्लास्टिक नेट की आड़ में अवैध गांजा खेती कर रखी थी।